लुधियाना में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल के चाचा ससुर व अकालगढ़ मार्केट के प्रधान मनप्रीत सिंह बंटी की कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग सुबह छह बजे गांधी नगर मार्केट वाली दुकान में लगी जहां आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। हालांकि परिवार अ
.
दुकान में आग लगने की घटना का पता तब चला जब मार्केट का सिक्योरिटी गार्ड गश्त कर रहा था। जब वो दुकान के पास से निकला तो वहां पर धुआं निकल रहा था। उसने तुरंत दुकान के मालिक व गांधी नगर मार्केट के अन्य दुकानदारों को जानकारी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया।
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची
गांधी नगर मार्केट में आग लगने की सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लगी और करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखे कपड़े आग की भेंट चढ़ चुके थे।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फायर ब्रिगेड के अफसरों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुकान बंद थी। हो सकता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो।
मार्केट की गलियां संकरी होने के कारण आई दिक्कत
फायर ब्रिगेड के अफसरों का कहना है कि गांधी नगर मार्केट में गलियां बहुत संकरी हैं ऐसे में आगजनी की घटना में यहां पर आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड एक्शन में आ गई थी और आग को काबू कर लिया गया।
सिक्योरिटी गार्ड ने समय पर दे दी सूचना नहीं तो होती बड़ी घटना
मार्केट के दुकानदार अनुज बहल ने बताया कि सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने समय रहते सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह बंटी की दुकान में आग से बहुत नुकसान हो गया। अगर समय पर फायर ब्रिगेड आग पर काबू नहीं आती तो आसपास की दुकानों को भी नुकसान हो सकता था।
होलसेल का काम करते थे यहां
गांधी नगर मार्केट होलसेल मार्केट है। मनप्रीत सिंह बंटी की भी यह दो मंजिला दुकान होल सेल की थी। दुकानदारों का कहना है कि दोनों मंजिलों पर कपड़े भरे हुए थे जो कि जलकर खाक हो गए।
