मुख्य बातें

भाजपा का आरोप- कांग्रेस बिहार में कर रही झूठे वादे: पहले हिमाचल में जनता को ठगा गया, अब सीएम सुक्खू वहां में दे रहे गा​रंटियां – Mandi (Himachal Pradesh) News

भाजपा का आरोप- कांग्रेस बिहार में कर रही झूठे वादे:  पहले हिमाचल में जनता को ठगा गया, अब सीएम सुक्खू वहां में दे रहे गा​रंटियां – Mandi (Himachal Pradesh) News

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की तरह अब बिहार में भी जनता से झूठे वादे कर रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में सत्ता पाने के लिए जनता

.

शर्मा के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए देने, बेरोजगारों को 5 लाख रोजगार प्रदान करने और कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने जैसे कई “झूठे वादे” किए थे। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया, जिससे प्रदेश की जनता निराश है।

मुख्यमंत्री से यहां लोग दुखी और अब बिहार को दे रहे गारंटी

उन्होंने आगे कहा कि अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बिहार का दौरा कर रहे हैं और वहाँ भी वही पुराने झूठे वादे करके जनता को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों से हर वर्ग दुखी है और बिहार में भी कांग्रेस गलतबयानी कर रही है।

इस दौरान, निहाल चंद शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 11 नवंबर को होने वाले मंडी जिला दौरे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब भी मंडी आते हैं, तो उनका एकमात्र उद्देश्य संस्थानों में बदलाव करना होता है। शर्मा के अनुसार, सुक्खू हिमाचल प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो मंडी सिर्फ संस्थान बदलने के लिए आते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *