मुख्य बातें

फरीदाबाद में क्रेन पलटने से ऑपरेटर की मौत: सामान उठा रहा था, अचानक हुई डिसबेलेंस, यूपी का रहने वाला है मृतक – Ballabgarh News

फरीदाबाद में क्रेन पलटने से ऑपरेटर की मौत:  सामान उठा रहा था, अचानक हुई डिसबेलेंस, यूपी का रहने वाला है मृतक – Ballabgarh News


फरीदाबाद में क्रेन गिरने से ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।

फरीदाबाद के थाना सराय क्षेत्र से मंगलवार शाम को एक कंपनी की साइट पर हाइड्रा मशीन (क्रेन) के गिरने से एक ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की 35 वर्षीय पहचान राम सिंह के रूप में हुई है, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था और फिलहाल किराए पर

.

हादसा उस समय हुआ जब वह आरपीएस कंपनी के निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा क्रेन को चला रहा था। राम सिंह हाइड्रा क्रेन से किसी बाहरी सामान को उठाने का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा अचानक हो गया।

हाइड्रा क्रेन नीचे जमीन पर गिरी हुई।

किराए पर दी गई थी हाइड्रा मशीन

आरपीएस कंपनी ने कंस्ट्रक्शन का ठेका पनार कंपनी को दिया हुआ है। पनार कंपनी ने आगे यह कॉन्ट्रैक्ट केडी कंपनी को सौंपा था। जिस हाइड्रा मशीन से यह हादसा हुआ, वह नरेंद्र नाम के युवक की बताई जा रही है। नरेंद्र ने यह हाइड्रा केडी कंपनी को किराए पर दे रखी थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सराय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को गोरखपुर में सूचित कर दिया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5 बजे के आसपास हुआ था। परिजनों के गोरखपुर से आने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह नियमानुसार की जाएगी। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है कि हाइड्रा मशीन के असंतुलित होने का कारण तकनीकी खराबी थी या लापरवाही। कंपनी परिसर में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और राम सिंह के पास बचने का कोई मौका नहीं था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *