मुख्य बातें

रामपुर में सफाई मजदूर संघ ने दी चेतावनी: नपा चेयरपर्सन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को जेल भेजने की मांग – Rampur News

रामपुर में सफाई मजदूर संघ ने दी चेतावनी:  नपा चेयरपर्सन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को जेल भेजने की मांग – Rampur News


शन्नू ख़ान | रामपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका सदर चेयरपर्सन सना मामून पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को जेल भेजने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संघ ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर धरना, प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने बुधवार को राधा रोड स्थित पालिका की कार्यशाला में धरना, प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया। सफाई कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। उनका आरोप है कि एक ‘फर्जी पत्रकार’ नदीम ने फेसबुक पर नगर पालिका सदर अध्यक्ष सना मामून के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।

संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक नदीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल नहीं भेजा जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि अध्यक्ष को अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को जेल नहीं भिजवाया गया, तो संगठन का आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा और धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस प्रदर्शन के दौरान हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाबूलाल कौशल ने की। संचालन जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष विमला देवी ने किया, जबकि नगर अध्यक्ष प्रेमराज वाल्मीकि ने समापन किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राकेश दूली, जिला महामंत्री संजय समर्पित, जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार राज, कार्यशाला अध्यक्ष दानिश खां, कार्यशाला संगठन मंत्री सगीर खां, परवेज खां, सुरेश वाल्मीकि, राधेश्याम वाल्मीकि, शमसाद आलम, आमिर खां, लक्की वाल्मीकि सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *