मुख्य बातें

रामगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य गंगा महाआरती आयोजित: मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति ने भजन संध्या, भोग वितरण भी किया – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य गंगा महाआरती आयोजित:  मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति ने भजन संध्या, भोग वितरण भी किया – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें भजन संध्या और भोग वितरण भी शामिल था।

.

इस अवसर पर दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने मां गंगा और मां छिन्नमस्तिका के चरणों में दीपदान किया और महाआरती में सक्रिय रूप से भाग लिया।

जमशेदपुर की झांकी टीम द्वारा प्रस्तुत भव्य झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही

गंगा आरती के दौरान स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रसिद्ध भजन गायिका शालिनी दुबे और झारखंड के गायक विवेक नायक ने अपने भक्ति संगीत से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जमशेदपुर की झांकी टीम द्वारा प्रस्तुत भव्य झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

कार्यक्रम के समापन के बाद, हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोग वितरण और प्रसाद सेवा की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजक समिति ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूकता फैलाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *