मुख्य बातें

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी: बिलासपुर में हनुमान चालीसा पाठ और गणेश पूजा की, भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला धरना स्थल पर पहुंचे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी:  बिलासपुर में हनुमान चालीसा पाठ और गणेश पूजा की, भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला धरना स्थल पर पहुंचे – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बिलासपुर में मंगलवार को भी एनएचएम कर्मचारियों का हड़ताल जारी रहा। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और गणेश पूजा की। उन्होंने अपनी मांगों की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। बेलतरा से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने हड़ताली कर्मचारियों स

.

एनएचएम कर्मचारी संघ के अनुसार, हड़ताल का जिला चिकित्सालय पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। बच्चों के लिए एसएनसीयू, आईसीयू, एचडीयू और एनआरसी के 25 बेड में अब केवल एक बच्चा भर्ती है। एसडीयू के 22 बेड में सिर्फ चार बच्चे भर्ती हैं।

भाजपा के घोषणा पत्र की याद दिलाई

कर्मचारियों ने विधायक शुक्ला को विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणा पत्र की याद दिलाई। भाजपा ने अनियमित और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए 100 दिनों के अंदर कमेटी गठित करने का वादा किया था। कर्मचारियों का कहना है कि इस वादे पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यही कारण है कि वे हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं।

कर्मचारी संघों ने किया समर्थन

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल में तृतीय वर्ग लिपिक संघ से जीआर चंद्रा और अन्य पदाधिकारियों ने अपने नैतिक समर्थन की घोषणा की। कर्मचारियों ने कोन्हेर उद्यान स्थित धरना स्थल पर नियमितीकरण की मांग की।

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने आगाह किया कि नियमितीकरण तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *