मुख्य बातें

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर किराना दुकानदार से मारपीट का आरोप: पोरसा में सामान के पैसे मांगने पर भाई-बहन को पीटा, गिरफ्तार – Morena News

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर किराना दुकानदार से मारपीट का आरोप:  पोरसा में सामान के पैसे मांगने पर भाई-बहन को पीटा, गिरफ्तार – Morena News

मुरैना जिले के पोरसा नगर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया पर किराना व्यापारी मुकेश जैन और उनकी बहन गीता जैन से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात बरगद चौराहे स्थित किराना दुकान पर हुई। आरोप है कि भाजपा नेता ने दु

.

मारपीट के दौरान मुकेश जैन की बहन गीता जैन जब भाई को बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि दीपेंद्र भदौरिया और उनके साथियों ने न केवल बाल खींचे बल्कि साड़ी फाड़कर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित मुकेश जैन और गीता जैन द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एफआईआर में दर्ज है कि शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे दीपेंद्र भदौरिया अपनी गाड़ी से दुकान पर आए, कुछ सामान लिया और पैसे दिए बिना चले गए। जब दुकानदार ने भुगतान मांगा तो भदौरिया ने गाली-गलौज करते हुए मुकेश जैन को पीटते हुए उसके घर तक खींच ले गए। इस दौरान बहन गीता बीच बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी हाथापाई की गई।

पोरसा थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता दीपेंद्र भदौरिया और उनके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी दीपेंद्र भदौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *