मुख्य बातें

उत्तराखंड की रजत जयंती आज, देहरादून पहुंचेंगे PM मोदी: 1 लाख लोगों को करेंगे संबोधित, ₹8140 करोड़ की योजनाएं शुरू करेंगे – Uttarakhand News

उत्तराखंड की रजत जयंती आज, देहरादून पहुंचेंगे PM मोदी:  1 लाख लोगों को करेंगे संबोधित, ₹8140 करोड़ की योजनाएं शुरू करेंगे – Uttarakhand News


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी की फाइल फोटो।

उत्तराखंड के गठन को 25 साल पूरे हो गए हैं। इसे लेकर पूरे राज्य में रजत जंयती मनाई जा रही है, वहीं मुख्य कार्यक्रम आज देहरादून में होगा जिसमें शामिल होने पीएम नरेंद्र मोदी 11 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

.

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में आयोजित कार्यक्रम में पीएम विशाल जनसभा को संबोधित करने से साथ 8140 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। अनुमान है कि इस कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में हरिद्वार के 13 अखाड़ों और बड़े मठ मंदिरों के साधु संत भी शामिल होंगे।

पीएम के इस दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। लगभग 1,500 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। वहीं, भाजपा के करीब 40,000 कार्यकर्ताओं को एक खास क्यूआर कोड भी दिया गया है जिससे वह कार्यक्रम में आसानी से एंट्री ले पाएंगे।

जॉलीग्रांट से सेना के हेलिकॉप्टर से जाएंगे IMA

पीएम आज सुबह 11:05 पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वायु सेना के हेलीकाप्टर से 11:30 पर इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) पहुंचगे। यहां से वह रोड से करीब 11:45 पर FRI पहुंचेंगे। यहां पर पहले वह उद्योग विभाग की ओर से लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी देखेंगे और फिर मंच से एक स्मारक डाक टिकट जारी करने के बाद लोगों को संबोधित करेंगे।

इस दौरान मंच पर राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर धामी के साथ कई मंत्री मौजूद रहेंगे। 1:30 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीएम रोड से ही पहले IMA जाएंगे और फिर हेलीकाप्टर से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे। यहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

FRI में सघन चेकिंग के बाद मिलेगी एंट्री

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे एफआरआई परिसर को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। सभी सुरक्षा बलों को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि वो ड्यूटी के दौरान मोबाइल यूज ना करें। कार्यक्रम स्थल और आसपास ड्रोन उड़ाने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।​

​​​​​आम लोगों की एंट्री 9 बजे से शुरू हो जाएगी। इस दौरान वह केवल दो गेटों- ब्रैडिस गेट व टेव्रिन गेट से एंट्री ले पाएंगे। यहां पर एक-एक व्यक्ति की डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी।

मुख्य कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया पंडाल।

मुख्य कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया पंडाल।

भारी वाहनों के लिए रहेगी नो एंट्री

ट्रैफिक पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए भी ट्रैफिक प्लान तैयार किया है जो सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगा। एफआरआई से 100 मीटर आगे टी स्टेट पार्किंग स्थल तक शटल सेवा हरे रंग की इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से उपलब्ध रहेगी, जो कार्यक्रम समाप्ति के बाद लोगों को पार्किंग तक लेकर जाएगी। शहर के भीतर भारी वाहनों पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रोक रहेगी।

40 टॉयलेट और 20 पानी के टैंकर मौजूद

एफआरआई परिसर में जल संस्थान ने पेयजल व्यवस्था को पुख्ता किया है। 20 पानी के टैंकर हमेशा मौजूद रहेंगे। पांच स्टैंड पोस्ट बनाए गए हैं और 700 डिस्पेंसर लगाए गए हैं। परिसर में 40 मोबाइल टॉयलेट हैं और उनकी सफाई के लिए 10 सक्शन मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा आइएमए हेलीपैड में टैंकर से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। टैंकरों को भरने के लिए दो फिलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं।

लोगों को लेने के लिए लगाए गए 3000 वाहन

मुख्य कार्यक्रम में देहरादून और हरिद्वार से 3,000 बस और अन्य वाहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों के लाने-ले जाने के लिए लगाए गए हैं। इसमें बस, टैक्सी, मैक्सी, वैन और टाटा मैजिक शामिल हैं। सभी स्टॉप पर परिवहन विभाग की मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी।

अब समझिए कहां से ले सकते हैं एंट्री और कहां मिलेगी पार्किंग…

  • रुड़की के वाहन: आशारोडी, आईएसबीटी, शिमला बाइपास चौक, निरंजनपुर मंडी, कमला पैलेस, बल्लीवाला चौक, अनुराग चौक, शहीद विवेक गुप्ता चौक।
  • पार्किंग: जोशी फार्म, बसंत विहार।
  • पौड़ी, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, कुमाऊं जनपद के वाहन: जोगीवाला, रिस्पना पुल, पुरानी बाईपास चौकी, कारगी चौक, आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी, बल्लूपुर चौक, एफआरआई ब्रेडिंस गेट से रांघडवाला तिराहे।
  • पार्किंग: टी स्टेट, मिट्ठी बेरी गांव।
  • उत्तरकाशी, मसूरी, राजपुर के वाहन: दिलाराम चौक, घंटाघर, किशननगर चौक, बल्लूपुर चौक, एफआरआई ट्रैवर गेट से रांघडवाला तिराहा।
  • पार्किंग: टी स्टेट, मिट्ठी बेरी गांव।
  • चकराता, त्यूणी, सेलाकुई, प्रेमनगर के वाहन: धूलकोट तिराहा, सुद्धोवाला चौक, प्रेमनगर, पंडितवाड़ी चौकी, संघड़वाला तिराहा, एफआरआई बाबू गेट।
  • पार्किंग: क्लब ग्राउंड।
  • रायपुर, मालदेवता, सहस्त्रधारा के वाहन: महाराणा प्रताप चौक, छह नंबर पुलिया, फव्वारा चौक, घंटाघर, किशननगर चौक, बल्लूपुर चौक, एफआरआई ब्रेडिस गेट, रांघडवाला तिराहे।
  • पार्किंग: टी स्टेट, मिट्ठी बेरी गांव।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *