मुख्य बातें

दिल्ली कार धमाके के बाद प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट: एसपी ने की टीमें गठित, शहरभर में चला चैकिंग अभियान – pratapgarh (Rajasthan) News

दिल्ली कार धमाके के बाद प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट:  एसपी ने की टीमें गठित, शहरभर में चला चैकिंग अभियान – pratapgarh (Rajasthan) News


दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी. आदित्य ने जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से गहन चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

.

निर्देश मिलते ही शहर कोतवाल दीपक बंजारा के नेतृत्व में पुलिस बल और जिला विशेष शाखा की टीमों ने अभियान शुरू किया। शहर के प्रमुख चौराहों, होटलों, बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़क पर बैठे व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़क पर बैठे व्यक्तियों पूछताछ करती हुई।

पुलिस टीमें संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर का भी उपयोग कर रही हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की अचानक बढ़ी गतिविधियों से लोगों में हलचल देखी गई।

एसपी बी. आदित्य ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए हर गतिविधि की जानकारी सीधे उन्हें देने के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *