मुख्य बातें

राजसमंद में 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार: डीएसटी टीम से मिली सूचना, नाकाबंदी के दौरान दबोचा – rajsamand (kankroli) News

राजसमंद में 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:  डीएसटी टीम से मिली सूचना, नाकाबंदी के दौरान दबोचा – rajsamand (kankroli) News

राजसमंद में देवगढ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 350 ग्राम गांजा जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। 

राजसमंद में 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार। डीएसटी टीम से मिली सूचना पर ताल पुलिस ने 10 नवंबर को नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा।

.

आरोपी से 350 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत देवगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के पास से 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान सुरेश (51) पुत्र धन्ना लाल बुनकर निवासी ताल थाना देवगढ़, जिला राजसमंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अधिकारियों की देखरेख में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और पुलिस उप अधीक्षक (भीम) पारस चौधरी के सुपरविजन में थानाध्यक्ष संगीता बंजारा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल दिनेश कुमार, कॉन्स्टेबल रामनिवास, रामचंद्र हेतराम और डीएसटी टीम इंचार्ज मय जाप्ता शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *