मुख्य बातें

कोडरमा में तिलैया डैम पर्यटकों के लिए तैयार: फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना आकर्षण का केंद्र, नए साल पर उमड़ेगी भीड़ – koderma News

कोडरमा में तिलैया डैम पर्यटकों के लिए तैयार:  फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना आकर्षण का केंद्र, नए साल पर उमड़ेगी भीड़ – koderma News


कोडरमा का तिलैया डैम नए साल और ठंड के मौसम के लिए पर्यटकों के स्वागत को तैयार है। इस बार यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसे हाल ही में आम लोगों के लिए खोला गया है।

.

तिलैया डैम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक दृश्यों के कारण न केवल कोडरमा, बल्कि हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा और बिहार के विभिन्न जिलों से भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। ठंड और दिसंबर की शुरुआत के साथ ही यह क्षेत्र पिकनिक मनाने वालों से गुलजार हो जाता है।

यहां आधे दर्जन से अधिक पिकनिक स्पॉट हैं, जहां हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। पर्यटक यहां विभिन्न प्रकार के पकवान बनाते हैं, नाच-गाना करते हैं, बोटिंग का आनंद लेते हैं।

ठंड और दिसंबर की शुरुआत के साथ ही यह क्षेत्र पिकनिक मनाने वालों से गुलजार हो जाता है।

आम लोगों के लिए खुला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

इस वर्ष तिलैया डैम में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट एक नया अनुभव प्रदान करेगा। कोडरमा झील रेस्टोरेंट के ठीक पीछे तैयार हुए इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन दो माह पूर्व झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया था। बीते एक हफ्ते से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है, जिससे यह आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या खास है फ्लोटिंग रेस्टॉरेंट में

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ऑपरेटर विकास चौधरी ने बताया कि इस रेस्टोरेंट को बुक करने के लिए 5 हजार रुपए की राशि जमा करनी होती है, जिसे कैश या ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसमें लोग बर्थडे, एनीवर्सरी, इंगेजमेंट सहित अन्य कई प्रकार के छोटे समारोह का आयोजन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें 40 लोगों के बैठने की क्षमता है।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को स्टार्टिंग पॉइन्ट से लेकर जवाहर घाट की ओर ले जाया जाता है और करीब दो घंटे बाद वापस उसी जगह लाकर छोड़ दिया जाता है। इस दौरान लोग खूब मस्ती, नाच-गाना करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक क्यूआर कोड है, जिसे स्कैन करने पर आसपास के कई रेस्टोरेंट व होटलों के मेन्यू उपलब्ध हो जाते हैं और लोग अपनी पसंद का भोजन ऑर्डर कर सकते हैं।

शाम 7 बजे के बाद यह सेवा बंद हो जाती है।

शाम 7 बजे के बाद यह सेवा बंद हो जाती है।

सेफ्टी का रहता है पूरा ख्याल

विकास ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा उनकी पहली प्रार्थमिकता है। टूर के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उनके पास पर्याप्त लाइफ जैकेट के अलावे लाइफबॉय भी उपलब्ध हैं। साथ ही स्टार्टिंग पॉइंट के पास आधे दर्जन से अधिक मोटर बोट की उपलब्धता भी रहती है, जिसे आपातकाल की स्थिति में मंगवाया जा सकता है। इसमें सफर करने या पार्टी मनाने के लिए लोग सुबह 9 बजे से 5 बजे शाम तक आ सकते हैं। शाम 7 बजे के बाद यह सेवा बंद हो जाती है।

वाटर एडवेंचर की भी है सुविधा

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अलावे वहां पर वाटर एडवेंचर के लिए अलग-अलग किस्म की कई बोटिंग सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसमें हाई स्पीड मोटर बोट, पैडल बोट, मोटर बोट, नौका विहार सहित अन्य कई प्रकार के बोटिंग की भी सुविधाएं वहां पर उपलब्ध हैं।

पर्यटक यहां विभिन्न प्रकार के पकवान बनाते हैं, नाच-गाना करते हैं, बोटिंग का आनंद लेते हैं।

पर्यटक यहां विभिन्न प्रकार के पकवान बनाते हैं, नाच-गाना करते हैं, बोटिंग का आनंद लेते हैं।

पर्यटकों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी: डीसी

इधर, कोडरमा डीसी ऋतुराज ने बताया कि तिलैया डैम हमेशा से लोगों को अपनी खूबसूरती के माध्यम से लुभाते आया है। पर्यटकों को कैसे अच्छी से अच्छी सुविधा मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में झील रेस्टोरेंट का विकास होना है, साथ ही तिलैया पार्क को भी वृहद पैमाने पर विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि यहां आने वाले पर्यटक इस क्षेत्र का भरपूर आनंद लें, इसके लिए अगर वे दो से तीन दिनों तक यहां रुककर एन्जॉय करना चाहें तो उसकी भी समुचित व्यवस्था हो। वहीं उन्होंने कहा कि तिलैया डैम को एक सर्किट के रूप में विकसित करना है, जिससे यहां आने वाले लोग हजारीबाग वन प्राणी आश्रयणी, इटखोरी मंदिर सहित पारसनाथ व बिहार के राजगीर एक साथ घूमकर छुट्टियां मना सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *