मुख्य बातें

जाखल में घग्घर नदी का बढ़ा जलस्तर, फसलों को खतरा: रिंग बांध को लेकर किसान और लोगों में विवाद, अधिकारियों ने कराया समझौता – Jakhalmandi News

जाखल में घग्घर नदी का बढ़ा जलस्तर, फसलों को खतरा:  रिंग बांध को लेकर किसान और लोगों में विवाद, अधिकारियों ने कराया समझौता – Jakhalmandi News

जाखल में रिंग बांध को लेकर मौजूद दोनों पक्षों के लोग व समझाती पुलिस।

फतेहाबाद जिले के जाखल में घग्घर नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खंड के गांव तलवाड़ा के किसानों की लगभग 100 एकड़ फसल जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है।

.

मिट्टी का रिंग बांध बनाने की कोशिश

वहीं किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए खेतों के किनारे मिट्टी का रिंग बांध बनाने की कोशिश की। वे दोपहर को मिट्टी की ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंच गए। जाखल बाजीगर बस्ती के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। बस्ती के लोगों का कहना था कि तलवाड़ा रोड पर बांध बनने से पानी उनकी बस्ती की तरफ आएगा, इससे उन्हें नुकसान होगा।

अधिकारियों ने करवाया दोनों पक्षों में समझौता

विवाद बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके तहत गांव के किसान ढाई फुट तक बांध बना सकेंगे। इससे किसानों की फसल डूबने से बच जाएगी। बस्ती वालों ने कहा कि अगर पानी ज्यादा आता है, तो बांध को तोड़ा जा सकता है। नायब तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्ष ढाई फुट तक रिंग बांध बनाने पर सहमत हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *