मुख्य बातें

करूर भगदड़ के 2 महीने बाद विजय का इनडोर कैंपेन: महज 2000 को क्यूआर कोड से एंट्री, पार्टी वर्कर्स ने पुलिस से सीखा भीड़ का मैनेजमेंट

करूर भगदड़ के 2 महीने बाद विजय का इनडोर कैंपेन:  महज 2000 को क्यूआर कोड से एंट्री, पार्टी वर्कर्स ने पुलिस से सीखा भीड़ का मैनेजमेंट


चेन्नई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विजय ने कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचट्टीराम में एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के इनडोर ऑडिटोरियम में कैडर, फैंस और लोकल लोगों को एड्रेस किया।

तमिलगा वेत्री कझगम TVK के फाउंडर, एक्टर-पॉलिटिशियन विजय ने रविवार को कांचीपुरम जिले से अपना पॉलिटिकल कैंपेन फिर से शुरू किया। हालांकि यह एक इनडोर इवेंट था। इवेंट में करीब 2000 लोगों को QR-कोड वाले पास से एंट्री दी गई।

इवेंट को आसानी से कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए थे। वेन्यू पर पार्टी वर्कर पीली ड्रेस में दिखाई दिए, इन्हें रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को मैनेज करने और रेगुलेट करने की ट्रेनिंग दी है।

इसके अलावा जहां भी जरूरी था, वहां टिन की चादरें लगा दी गईं ताकि बिना इजाजत के लोग अंदर न आ सकें।27 सितंबर को करूर में विजय की रैली में भगदड़ हो गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी।

भगदड़ के बाद यह पहली रैली है, जब विजय ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। गौरतलब है कि तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

इवेंट की 2 तस्वीरें…

पढ़िए विजय ने अपनी स्पीच में क्या कहा…

  • कांचीपुरम पूर्व मुख्यमंत्री अन्नादुरई की ज़मीन है। यहां तक ​​कि पूर्व सीएम MGR ने भी उनके गाइडेंस के सम्मान में अन्नादुरई का सिंबल अपनी पार्टी के झंडे पर लगाया था।
  • DMK हमारी TVK पार्टी से पर्सनल बदला लेती है। हम ऐसी कोई नाराज़गी नहीं रखते, लेकिन हम उनसे सवाल करेंगे क्योंकि उन्होंने उन्हीं लोगों को धोखा दिया है जिन्होंने उन पर भरोसा किया और उन्हें वोट दिया।
  • उनकी हरकतें ड्रामा के अलावा कुछ नहीं हैं। हम इस पर चुप नहीं रहेंगे। कांचीपुरम से हमारा एक नैचुरल कनेक्शन है, क्योंकि हमारा पहला पब्लिक आउटरीच कैंपेन इसी जिले के परंदूर में शुरू हुआ था।
  • TVK ने DMK की तरह NEET खत्म करने के खोखले दावे नहीं किए, बल्कि उसने शिक्षा को संविधान की समवर्ती सूची से राज्य सूची में शिफ्ट करने की मांग की।
  • DMK को जल्द ही विजय और विजय के साथ खड़े लोगों को टारगेट करने का पछतावा होगा। हम वो नासमझ ग्रुप नहीं हैं जैसा वे हमें दिखाते हैं। हम इस सरकार में बदलाव लाने के साफ मकसद से यहां हैं। भरोसा रखें, जीत पक्की है।

एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए

2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी

एक्टर विजय ने 2 फरवरी, 2024 को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की और 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की। उन्होंने 22 अगस्त, 2024 को पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितंबर, 2024 को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी।

विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। वे अगले साल चुनाव के चलते राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *