मुख्य बातें

गायघाट में हरियाणा के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार: मैठी टोल प्लाजा के पास 409 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ाए – gaighat News

गायघाट में हरियाणा के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार:  मैठी टोल प्लाजा के पास 409 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ाए – gaighat News

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित मैठी टोल प्लाजा के पास से विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किए गए तीन तस्करों को सोमवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनकी लग्जरी कार से 409 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी।

.

पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर हरियाणा के रोहतक से शराब लोड कर दरभंगा जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मैठी टोल प्लाजा के समीप कार को रोककर जब्त कर लिया।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला निवासी रवि कुमार, सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अजय कुमार और झज्जर जिले के रेवाड़ी थाना क्षेत्र के सुमित कुमार के रूप में हुई है।

गायघाट थाना प्रभारी सरूण कुमार मंडल ने बताया कि तीनों तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने शराब तस्करी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *