मुख्य बातें

हिमाचल वाटर मैनेजमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष बने शशि शर्मा: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे चुके; पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के करीबी रहे – Shimla News

हिमाचल वाटर मैनेजमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष बने शशि शर्मा:  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे चुके; पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के करीबी रहे – Shimla News


शशि शर्मा, जिसे वाटर मैनेजमेंट बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने कांग्रेस नेता शशि शर्मा को हिमाचल प्रदेश वाटर मैनेजमेंट बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को जल शक्ति विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार, शशि शर्मा अब बोर्ड में वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी

.

शशि शर्मा प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक तौर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं। वह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में गिने जाते थे।

जल शक्ति विभाग ने जारी की अधिसूचना।

मंडी जिले के लिए महत्वपूर्ण

यह नियुक्ति मंडी जिले के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वर्तमान में मंडी के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से केवल धर्मपुर सीट पर कांग्रेस का विधायक है, जबकि बाकी 9 सीटों पर भाजपा काबिज है। इसी कारण मंडी क्षेत्र में कांग्रेस की भागीदारी बढ़ाने की मांग लगातार उठ रही थी।

सरकार द्वारा शशि शर्मा को यह जिम्मेदारी देना क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में मंडी संसदीय क्षेत्र को और भी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *