बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार एवं बेगूसराय जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-19 बालक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
.
आज का पहला मैच कोशी प्रमंडल बनाम सारण प्रमंडल के बीच खेला गया। यह मैच 1-1 गोल से बराबरी पर रहा। कोशी प्रमंडल की ओर से एकमात्र गोल जर्सी नंबर-13 रिशु कुमार ने किया। वहीं, सारण की ओर से भी एकमात्र गोल जर्सी नंबर-11 हैप्पी ने किया।
खेल का दृश्य
दूसरा मैच दरभंगा और मुंगेर के बीच खेला गया। जिसमें कोई टीम ने एक भी गोल नहीं कर सकी और मैच का नतीजा ड्रा रहा। तीसरा मैच तिरहुत बनाम मगध के बीच खेला गया। जिसमें मगध ने तिरहुत को 3-0 से हराया। मगध की ओर से पहला गोल जर्सी नंबर-12 प्रदीप, दूसरा गोल जर्सी नंबर-9 बादल एवं तीसरा गोल जर्सी नंबर-8 तमसील ने किया।
चौथा मैच सारण बनाम मुंगेर के बीच खेला गया। जिसमे सारण की टीम द्वारा अंतिम समय में वॉक ओवर करने से मुंगेर को विजेता बना। पांचवां मैच कोशी बनाम दरभंगा के बीच खेला गया। जिसमे कोशी ने दरभंगा को 2-1 से हराया। कोशी की ओर से पहला गोल जर्सी नंबर-14 प्रकाश एवं दूसरा गोल जर्सी नंबर-13 रिशु ने किया। दरभंगा की ओर से एक मात्र गोल जर्सी नंबर-791 उज्ज्वल ने किया।
खेल की शुरुआत खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में भारत विश्व पटल पर एक नया मुकाम हासिल कर रहा है। बीते एक महीने में देश की विभिन्न खेल विधा की महिला टीम ने 3 विश्व कप जीते। सभी युवाओं को अनुशासन के साथ जिस खेल में उनकी रुचि हो अवश्य खेलना चाहिए और अपना मुकाम हासिल करना चाहिए।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन का विशेष सहयोग रहा है। मौके पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, चिरंजीव ठाकुर, राजेश कुमार रौशन, अरुणव पंकज, दीपक दीप, शशिकांत, अमन एवं सुजीत आदि मौजूद थे।
