उपद्रवियों ने पथराव किया तो पुलिस ने उन्हें लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।
रायसेन के गौहरगंज में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू के हालात हैं। लोग घरों में बंद हैं। सड़कें सुनसान हैं। 6 जिलों की पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। 500 से अधिक जवान हालात पर नजर रख रहे हैं। क्विक रिस्पॉन्स फोर्स भी मौके पर है। DIG प्रशांत खरे के मुताबिक, हाल
.
हालांकि, 6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी सलमान उर्फ नजर फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।
इससे पहले सलमान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वारदात के पांचवें दिन बुधवार को गौहरगंज के स्कूल ग्राउंड में शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों की ओर लौटने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों का झुंड मुस्लिम बावली बस्ती की ओर जाने लगा।
पुलिस ने उन्हें रोका, हल्का लाठी चार्ज भी किया। इससे नाराज होकर युवकों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो उपद्रवी भाग निकले।
देखिए प्रदर्शन की 8 तस्वीरें…
सलमान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। रैली निकाली गई।

लोग अलग-अलग गांवों से प्रदर्शन में शामिल होने गौहरगंज पहुंचे।

धरनास्थल पर बैठे लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए।

महिलाएं ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं।

धरने में सभी समाजों के लोग शामिल हुए।

बच्चों के हाथों में हिंदू जागो जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं।

धरना खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ा।

गौहरगंज में प्रदर्शन के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
