मुख्य बातें

सिख महिला सरबजीत कौर और पाक युवक का निकाह मामला: फिर लाहौर हाई कोर्ट पहुंचा, पूर्व विधायक ने भारत वापसी की मांग की – Amritsar News

सिख महिला सरबजीत कौर और पाक युवक का निकाह मामला:  फिर लाहौर हाई कोर्ट पहुंचा, पूर्व विधायक ने भारत वापसी की मांग की – Amritsar News

पाकिस्तान में भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर और स्थानीय युवक नासिर हुसैन के विवाह का मामला एक बार फिर लाहौर हाई कोर्ट पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में सिख समुदाय के एक पूर्व विधायक महिंदर पाल सिंह ने अदालत में याचिका दायर करते हुए सरबजीत क

.

उनकी ओर से कहा गया है कि सरबजीत कौर पाकिस्तान में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रुकी हुई हैं, जिससे सुरक्षा से जुड़े पहलू उत्पन्न हो सकते हैं। याचिकाकर्ता ने आशंका जताई है कि वह संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकती हैं, इसलिए मामले की जांच आवश्यक है।

सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुंची सरबजीत कौर

सरबजीत कौर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुंची थीं। इसी दौरान, 4 नवंबर को उन्होंने स्थानीय युवक नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया। यह मामला उसके बाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

दूसरी ओर, सरबजीत और नासिर हुसैन ने भी कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस और अधिकारियों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। दोनों ने अदालत से सुरक्षा प्रदान करने और किसी भी तरह की जबरन कार्रवाई से बचाने की मांग की है।

मामला संवेदनशील होने के कारण लाहौर हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की याचिकाओं पर सुनवाई शुरू कर दी है। जल्द ही इसके संबंध में अदालत कोई महत्वपूर्ण आदेश जारी कर सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *