मुख्य बातें

करनाल में प्रॉपर्टी डीलर बनकर 5 लाख ठगे: नाम बदलकर डील कराने का दिया झांसा, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे – Gharaunda News

करनाल में प्रॉपर्टी डीलर बनकर 5 लाख ठगे:  नाम बदलकर डील कराने का दिया झांसा, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे – Gharaunda News

करनाल पुलिस द्वारा पकड़े गए ठगी के आरोपी।

करनाल मे प्रॉपर्टी डीलर बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने नाम बदलकर जमीन की डील कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपए ले लिए थे।

.

शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कई अहम खुलासे हुए। टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि रकम कहां गई और ठगी में और कौन-कौन शामिल था।

प्रॉपर्टी डीलर बनकर किया 5 लाख का खेल

पुलिस के मुताबिक, निसिंग के वार्ड नंबर-1 निवासी शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने शिकायत दी थी कि कुछ लोग प्रॉपर्टी डीलर बनकर उनसे पांच लाख रुपए की ठगी कर ले गए। शिकायत पर थाना निसिंग पुलिस ने बीती 1 दिसंबर को मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अपने नाम बदलकर खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया और फर्जी तरीके से डील कराने का भरोसा दिलाकर रकम ले ली।

निसिंग थाना पुलिस ने पकड़े दोनों आरोपी

थाना निसिंग की टीम ने मामले में दो आरोपियों गांव काछवा करनाल निवासी दलबीर सिंह और देशराज कॉलोनी पानीपत निवासी निशांत को गिरफ्तार किया। इनके अन्य साथियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ।

रिमांड में खुलेंगे ठगी के और राज

जांच अधिकारी का कहना है कि रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से ली गई रकम का क्या किया, उन्होंने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज या तरीके अपनाए और इनके साथ कितने लोग और जुड़े हुए हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में इस गिरोह के और सदस्य व अन्य ठगी के मामले भी सामने आ सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *