श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास जी की छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के चरण धोते रामलला के पुजारी संतोष तिवारी।
रामलला के पुजारी संतोष तिवारी ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास जी की छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के चरण धोए।
.
वे उनके आश्रम प्रभु श्रीराम कृपा सदन, विभीषण कुंड में पहली बार बेहद अनुरोध पर पहुंचे थे। महाराज को अपने यहां पाकर पुजारी बेहद भावुक हो उठे। अश्रुधारा बरबस बहने लगी।
श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास और महंत आलोक दास का स्वागत करते पुजारी संतोष तिवारी।
अपने शिष्य और रामलला के पुजारी संतोष दास का यह प्रेम देख महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने उन पर रामलला की कृपा हमेशा बने रहने का आशीर्वाद दिया। कहा कि रामलला आपको यश और वैभव दोनों प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर गोशाईगंज के विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास, महंत आलोक दास चित्रकूट, आचार्य रघुनाथ दास त्रिपाठी, महंत संजय दास हनुमानगढ़ी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सभी ने पुजारी संतोष तिवारी के नव विवाहित पुत्र अभिषेक और पुत्रवधू रोशनी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।इससे पहले पुजारी ने अतिथियों का चंदन लगाकर स्वागत किया।
