मुख्य बातें

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: मांझी बोले- तेजस्वी मुंह दिखाने के लायक नहीं, 5वें दिन भी बुलडोजर एक्शन, पटना से मुंबई का किराया 90 हजार – Bihar News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:  मांझी बोले- तेजस्वी मुंह दिखाने के लायक नहीं, 5वें दिन भी बुलडोजर एक्शन, पटना से मुंबई का किराया 90 हजार – Bihar News


.

आज की सबसे बड़ी खबर बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर सामने आ रही है। बेगूसराय में 5वें दिन भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। साथ ही कई अन्य जिलों में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

टॉप 15 खबरें…

01- 5वें दिन भी बुलडोजर एक्शन, सिर्फ गरीबों पर

बिहार में ऑपरेशन बुलडोजर जारी है। बेगूसराय में 5वें दिन भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। लोहिया नगर में अवैध कब्जों को गिराया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। प्रशासन का अमला भी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें

02- पटना एयरपोर्ट से 3 हजार यात्री वापस लौटे

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का ऑपरेशन पूरी तरह लड़‌खड़ा गया है। शनिवार को भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। परेशान यात्रियों ने इंडिगो काउंटर पर हंगामा किया है। पटना में पिछले तीन दिन में इंडिगो की 56 जोड़ी उड़ानें रद्द हुईं। 3000 यात्री एयरपोर्ट से लौटे हैं। पूरी खबर पढ़ें

03- तेजप्रताप पर 3.50 लाख रुपए बिजली बिल बकाया

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने बेउर वाले निजी मकान का 3 साल से बिजली बिल नहीं भरा है, लेकिन वो बिजली का उपयोग करते रहे। इस दौरान उनके मकान का बिजली बिल 3 लाख 61 हजार रुपए का बकाया हो गया है। पूरी खबर पढ़ें

04- विवाहिता से अफेयर में युवक का मर्डर

तीन बच्चों की मां से अवैध संबंध के चक्कर में BA के स्टूडेंट बेगूसराय के रहने वाले 20 साल के नंदन कुमार की भागलपुर में हत्या हो गई। नंदन 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से लापता था। 8वें दिन नंदन कुमार की लाश उसकी प्रेमिका की ससुराल से 500 मीटर दूर खेत में मिली। नंदन की हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पूरी खबर पढ़ें

05- SP ऑफिस के सामने महिला ने हाथ की नस काटी

समस्तीपुर में दलसिंहसराय जेल के असिस्टेंट जेलर की कथित पत्नी अमृता ने शुक्रवार को SP‎ ऑफिस के बाहर हाथ की नस काट ली। ‎‎मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सदर अस्पताल में एडमिट कराया। जहां काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पूरी खबर पढ़ें

06- बिहार के वैभव ने रोहित-कोहली को छोड़ा पीछे

बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी साल 2025 में देश में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी बन गए हैं। वहीं, दुनिया भर में वह छठे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी रहे। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ें

07- बाबरी विध्वंस की बरसी पर बिहार बीजेपी का पोस्ट

500 वर्षों की गुलामी को समाप्त करने वाले सनातनी वीरों को कोटि-कोटि नमन। बाबरी विध्वंस की बरसी पर राम मंदिर की फोटो के साथ ये पोस्ट बिहार बीजेपी ने शेयर किया है। वर्ष 1992 में 6 दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ था। पूरी खबर पढ़ें

08- जीतन राम मांझी बोले- तेजस्वी मुंह दिखाने के लायक नहीं

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गैरजिम्मेदार आदमी हैं। उन्हें विधानसभा सत्र का महत्व उन्हें समझना चाहिए था। बिहार चुनाव में हार से हार से लज्जित होने के कारण वे विधानसभा से कुछ दिन के लिए दूर हुए हैं।” पूरी खबर पढ़ें

09- बिहार पुलिस हुई डिजिटल, ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत

बिहार पुलिस ने आम लोगों को बेहतर और त्वरित सेवाएं देने के उद्देश्य से ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ लॉन्च किया है। शनिवार को पुलिस मुख्यालय में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इसका उद्घाटन किया। गृह मंत्री ने कहा कि ‘सरकार का लक्ष्य है कि पुलिस सेवाएं अब डिजिटल माध्यम से सीधे लोगों के घर तक पहुंचें, जिससे नागरिकों को छोटी प्रक्रियाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।’ पूरी खबर पढ़ें

10- पोल गिरने से छात्रा की मौत, तीन स्टूडेंट्स झुलसी

मुजफ्फरपुर में स्कूल जा रही एक छात्रा पर बिजली का पोल गिरा, जिससे उसकी जान चली गई। शनिवार सुबह 7 सहेलियां स्कूल जा रही थीं। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक की बॉडी में बिजली का तार फंस गया, जो खींचता चला गया। तार में खिंचाव के कारण बिजली का पोल टूट गया, जो स्कूल जा रही बच्चियों पर गिरा। पूरी खबर पढ़ें

11- औद्योगिक विकास पर CM ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उद्योग विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक खत्म हो गई है। बैठक 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो करीब 2 बजे तक चली। इसमें राज्य में स्थापित उद्योगों की वर्तमान स्थिति, निवेश बढ़ाने की रणनीति, लंबित औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति और आगामी औद्योगिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ें

12- पटना जू में बढ़ेगी रौनक, राजगीर से आएगा बब्बर शेर

पटना जू में रांची, दिल्ली और चेन्नई से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत नए जानवर लाए जाएंगे। इसके लिए रांची जू, दिल्ली जू और चेन्नई जू से गौर, स्वैम्प डियर सहित कुछ अन्य जानवर लाने की तैयारी है। इसके बदले पटना जू से घड़ियाल और भेड़िए का एक्सचेंज करेगी, क्योंकि इनकी संख्या चिड़ियाघर में ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें

13- कपड़ा शोरूम में चोरी का CCTV विडियो आया सामने

मुजफ्फरपुर में कपड़ा शोरूम से लाखों रुपए की चोरी हो गई। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मरीपुर चौक स्थित पावर हाउस रोड पर ‘बनारसी कलांजलि’ शोरूम में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे 6 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है

14- मंडप में दूल्हा खेलने लगा फ्री फायर गेम

नवादा से एक शादी का वीडियो सामने आया है। इसमें दूल्हा मंडप में बैठकर फ्री फायर गेम खेलता दिख रहा है। इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं कहती हैं अरे देखो नवादा का लड़का है कैसे धांय…धांय फ्री फायर गेम खेल रहा है। ये सुनकर उसके पास बैठी दुल्हन मुस्कुराती रहती है। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

15. ठंड बढ़ेगी, सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा

बिहार में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पुर्वानुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *