मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र के रामबीर शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी: शादीशुदा महिला से शादी पर विवाद; बेटे ने अमेरिका से शूटर्स हायर किए, ₹1 लाख एडवांस भेजे – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र के रामबीर शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी:  शादीशुदा महिला से शादी पर विवाद; बेटे ने अमेरिका से शूटर्स हायर किए, ₹1 लाख एडवांस भेजे – Kurukshetra News


रामबीर पर फायरिंग करने घुसते शूटर्स। इनसेट में मृतक रामबीर शर्मा और हत्यारोपी जयकुमार की फाइल फोटो।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 2 परिवारों के बीच 2001 में शुरू हुई रंजिश 25 साल बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। नेताजी कॉलोनी के रामबीर शर्मा का परिवार और जयकुमार निवासी हथीरा के खानदान के बीच दुश्मनी की कहानी एक शादी से शुरू हुई।

.

जयकुमार ने एक महिला को भगाकर शादी कर ली थी। ये शादी दोनों परिवारों के लिए जहर की तरह थी। इसे लेकर लड़ाई-झगड़ा भी हुआ। मार-पिटाई के बीच जयकुमार ने रामबीर शर्मा को गहरी चोट मार दी। इस पर पुलिस ने जयकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जिसमें उसे जेल तक जाना पड़ा।

यह केस आज भी चल रहा है। जयकुमार ने खूब जोर लगाए कि रामबीर इस मामले को वापस ले ले, लेकिन वह नहीं माना। यही वजह थी कि साल दर साल बीतते रहे, लेकिन रंजिश चलती रही।

जयकुमार की इस टेंशन में उसका बेटा विशाल भी शामिल हो गया। हालांकि, जयकुमार उसे अमेरिका भेज चुका था, लेकिन वहां भी उसके दिल में बदले की आग शांत नहीं हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जयकुमार को पता चला कि 25 साल पुराने मामले में जल्द ही फैसला आने वाला है।

तो उसने एक बार फिर रामबीर को मनाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इससे विवाद और गहरा गया। कोई चारा न बचता देख अमेरिका में बैठे जयकुमार ने रामबीर की हत्या की प्लानिंग रच डाली। क्या था वह शादी से जुड़ा विवाद, कैसे रची गई पूरी साजिश और किसने क्या-क्या भूमिका निभाई? पढ़िए दैनिक भास्कर एप की रिपोर्ट…

अमेरिका में रहने वाला जयकुमार का बेटा विशाल। विशाल ने ही रामबीर की हत्या की सुपारी दी थी।

पहले जानिए 25 साल पहले कैसे शुरू हुआ विवाद…

  • शादीशुदा महिला को भगा ले गया था जयकुमार : पुलिस के मुताबिक, रामबीर को 15 नवंबर को गोली मार दी गई। 17 नवंबर को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने कुंडली खंगाली तो 25 साल पुराना विवाद सामने आया। पता चला कि 2001 में जयकुमार एक शादीशुदा महिला को भगाकर ले गया था। यह महिला रामबीर के कुनबे की थी। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
  • झगड़ा हुआ, जयकुमार ने रामबीर को पीटा, केस हुआ : इससे दोनों परिवार के बीच झगड़ा हो गया। मार-पिटाई के बीच जयकुमार ने रामबीर शर्मा को गहरी चोट मार दी। जिस पर पुलिस ने जयकुमार के खिलाफ 326 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने जयकुमार को पकड़कर जेल भेज दिया, लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया।
  • समझौते का बनाया दबाव, नहीं माना रामबीर : इसके बाद जयकुमार ने रामबीर शर्मा और उनके परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया। जयकुमार ने परिवार को डराने की कोशिश भी की, लेकिन रामबीर शर्मा अपनी बात पर अड़ा रहा। जल्द ही इस केस का फैसला भी आने वाला था, इससे जयकुमार पक्ष की टेंशन बढ़ गई।
  • समझौते की कोशिश हुई, नहीं मानने पर विवाद गरमाया: जयकुमार लगातार रामबीर शर्मा को मनाने की कोशिश करता रहा। मगर, रामबीर मुकदमा वापस न लेने की बात पर अड़ा रहा। जैसे-जैसे कोर्ट के फैसले की घड़ी नजदीक आ रही थी, वैसे-वैसे जयकुमार की टेंशन बढ़ रही थी। वह समझौते की हर संभव कोशिश कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया।
  • अमेरिका में बेटे तक पहुंची बात, रंजिश की आग भड़की : इसी बीच दुश्मनी की आंच अमेरिका गए जयकुमार के बेटे विशाल तक भी पहुंच गई। हालांकि, जयकुमार अपने बेटे विशाल को इस केस में नहीं लाना चाहता था, लेकिन जब बात उस तक पहुंची तो उसने वहीं से अपने बाप की बेइज्जती का बदला लेने का प्लान तैयार कर लिया।
रामबीर शर्मा को गोली मारने के लिए दुकान में घुसते शूटर्स।

रामबीर शर्मा को गोली मारने के लिए दुकान में घुसते शूटर्स।

अब जानिए कैसे विशाल ने अमेरिका से शूटर्स हायर किए…

  • शूटर्स को हायर करने के लिए दोस्त का सहारा लिया: पुलिस के मुताबिक, विशाल ने रामबीर शर्मा के मर्डर के लिए शूटर्स की तलाश शुरू की। इसके लिए उसने अपने दोस्त नितिन को तैयार किया। विशाल ने नितिन को 1 लाख रुपए से ज्यादा एडवांस भेजा। कहा कि और भी पैसे की जरूरत होगी तो वह भेज देगा। साथ ही इस काम से उसके पिता जयकुमार को बाहर रखने की बात कही।
  • जयकुमार ने ही नितिन तक पहुंचाए रुपए : पुलिस के मुताबिक, हालांकि विशाल ने अपने पिता जयकुमार को पूरी प्लानिंग बता दी थी। जयकुमार के जरिए ही नितिन तक रुपए पहुंचे थे। मगर, उसने नितिन को उसके पिता से फोन पर बातचीत करने से मना कर दिया था, ताकि उन पर कोई शक न जाए। इसके लिए नितिन ने नया मोबाइल और नया सिम खरीदा था।
  • नितिन ने मौसेरे भाई से किया संपर्क: वारदात के लिए नितिन ने दिल्ली के धर्मपुरा के गांधी नगर में रहने वाले मौसी के बेटे साहिल से संपर्क कर उसे कुरुक्षेत्र बुला लिया। इससे पहले नितिन मर्डर की पूरी प्लानिंग बना चुका था। इसलिए आते वक्त उसने साहिल को बाइक लेकर बुलाया था। साहिल दिल्ली के लोनी इलाके से बाइक चुराकर कुरुक्षेत्र आ गया।
  • रेकी के लिए नितिन ने दोस्तों को किया तैयार : नितिन ने रेकी के लिए अपने दोस्तों को चुना। उसने बाइक चलाने के लिए NIT कुरुक्षेत्र के पास रहने वाले अनमोल को चुना। इसके अलावा कृष्णा उर्फ गांधी निवासी शास्त्री नगर और चेतन नाथ निवासी चनारथल काॅलोनी को रेकी के लिए तैयार किया। इसके लिए उनको 20-20 हजार रुपए देने का वादा किया।
  • 15 नवंबर को रामबीर को मारी गोली : 15 नवंबर की शाम को रामबीर शर्मा अपने सिरसला रोड स्थित किराने की दुकान पर बैठा था। उसका बेटा वीरेंद्र उर्फ गोल्डी ग्राहकों के साथ बिजी था। तभी 2 नकाबपोश अंदर घुसे और रामबीर शर्मा को गोली मारकर अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर फरार हाे गए।
  • 17 नवंबर को अस्पताल में दम तोड़ा: गोल्डी को कुछ समझ नहीं आया। खून से लथपथ उसका पिता कुर्सी से नीचे गिर गया। उसने शोर मचाया और अपने पिता को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। यहां से फर्स्ट एड के बाद उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां ऑपरेशन हुआ, लेकिन 2 दिन बाद 17 नवंबर को रामबीर शर्मा ने दम तोड़ दिया।
रामबीर हत्याकांड के 6 आरोपी पुलिस ने किए काबू।

रामबीर हत्याकांड के 6 आरोपी पुलिस ने किए काबू।

अब जानिए कैसे पुलिस के गिरफ्त में आए शूटर्स…

रामबीर के बेटे ने किसी पर शक नहीं जताया घटना के बाद गोल्डी ने किसी पर शक नहीं जताया। अब पुलिस के सामने केस को ट्रेस करने की चुनौती थी, लेकिन PGI में मरने से पहले रामबीर शर्मा ने जयकुमार पर शक जताया था। पुलिस को केस की जांच की शुरुआत मिल गई। पुलिस ने रामबीर शर्मा के बड़े भाई से जयकुमार के बारे में पूछताछ की।

जयकुमार से पूछताछ हुई, इनकार किया पुलिस ने जयकुमार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, लेकिन जयकुमार ने साफ इनकार कर दिया। अब सिर्फ शूटर्स से ही केस का खुलासा होना था। पुलिस के पास शूटर्स की सीसीटीवी फुटेज थी, लेकिन उसमें उनके चेहरे नहीं दिख रहे थे। उन्होंने सिर पर टोपी भी पहनी थी। बाइक को कैमरे से दूर खड़ा किया था। इससे पुलिस की चुनौनी फिर बढ़ गई।

विशाल के बारे में छानबीन की तो सुराग हाथ लगा केस की जांच कर रहे सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि जयकुमार के खिलाफ कोई सबूत नहीं था। इसलिए शूटर्स का पकड़ा जाना जरूरी था। इस बीच पुलिस को जयकुमार के बेटे विशाल के बारे में पता चला, जो अमेरिका में था। पुलिस ने उसके बारे में छानबीन की। विशाल फोन कॉल्स के जरिए नितिन के संपर्क में था, यहीं से सुराग पुलिस के हाथ लगा।

गोली मारने के बाद दिल्ली से चुराई गई बाइक को जला दिया।

गोली मारने के बाद दिल्ली से चुराई गई बाइक को जला दिया।

नितिन पेशेवर आरोपी, कई केस दर्ज, पुलिस ने तलाश शुरू की मोहनलाल ने बताया कि नितिन और विशाल की फोन पर बातचीत का पता लगने के बाद पुलिस ने जयकुमार से फिर पूछताछ की। साथ ही नितिन के बारे में छानबीन की तो पता चला कि उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। नितिन पेशेवर आरोपी है। वह अपने मौसेरे भाई साहिल के साथ पैसे लेकर काम करता है। इसके बाद पुलिस ने नितिन और साहिल की तलाश शुरू कर दी।

28 नवंबर को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़े, दो को गोली लगी इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि 28 नवंबर को उनकी टीम को सूचना मिली कि जीटी रोड पर 3 संदिग्ध घूम रहे हैं, जिनके पास हथियार भी हैं। पुलिस ने तीनों को काबू करने की कोशिश की, तो 2 युवकों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किए, जिसमें नितिन और साहिल की टांगों में गोलियां लगीं। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि इनके तीसरे साथी अनमोल ने सरेंडर कर दिया।

बाइक, कपड़े जलाए और मोबाइल-सिम तोड़ी इंचार्ज मोहन लाल ने आगे बताया कि तीनों ने पूछताछ में रामबीर हत्याकांड की पूरी कहानी बताई। तीनों ने कबूला कि रामबीर शर्मा और उसके बेटे विशाल की हत्या का प्लान बनाया था। वारदात के बाद शूटर्स ने बाइक और कपड़ों को जला दिया, ताकि किसी के हाथ न लगे। साथ ही विशाल के साथ बातचीत में इस्तेमाल मोबाइल और सिम कार्ड भी तोड़ दिए।

एनकाउंटर के बाद बरामद हथियार।

एनकाउंटर के बाद बरामद हथियार।

पुलिस ने जयकुमार और रेकी करने वालों को भी अरेस्ट किया मोहनलाल के मुताबिक, तीनों शूटर्स के कबूलनामे के बाद पुलिस ने जयकुमार को भी काबू किया। इसके साथ रेकी करने वाले कृष्णा उर्फ गांधी निवासी शास्त्रीनगर थानेसर, चेतन नाथ निवासी चनारथल कॉलोनी कुरुक्षेत्र को भी गिरफ्तार कर लिया।

मोहनलाल ने बताया कि नितिन और साहिल की टांगों का ऑपरेशन किया जाना है, जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया जाएगा। शूटर्स ने पूछताछ में खुलासा किया कि वारदात के लिए जिला पलवल के होडल से उन्होंने हथियार लिए थे। पुलिस हथियार विक्रेता की तलाश कर रही है।

शॉर्ट एनकाउंटर के बाद अस्पताल में भर्ती शूटर्स नितिन और साहिल।

शॉर्ट एनकाउंटर के बाद अस्पताल में भर्ती शूटर्स नितिन और साहिल।

विशाल के खिलाफ LOC जारी सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि अमेरिका में बैठे विशाल को पकड़ने के लिए उसके खिलाफ लुक आउट सकुर्लर (LOC) जारी किया गया है। विशाल के इंडिया आने पर पुलिस उसे काबू कर लेगी। पुलिस के पास उसके खिलाफ काफी सबूत हैं। इसके अलावा जब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी तो उसमें भी कई सुराग मिलेंगे।

॰॰॰॰॰॰॰

रामबीर हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए मर्डर:कुरुक्षेत्र में व्यापारी हत्याकांड में शूटर्स का खुलासा, 25 साल पहले महिला से बात करने की रंजिश

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में व्यापारी रामबीर शर्मा हत्याकांड के शूटर्स पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गए। शूटर्स काे ऑपरेशन के बाद पुलिस गिरफ्तार करेगी। हालांकि उनके NIT कुरुक्षेत्र गेट के पास रहने वाले अनमोल से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में अनमोल ने खुलासा किया, उनको सुपारी देकर हायर किया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *