मुख्य बातें

फरीदाबाद में रील्स बनाने के चक्कर में पलटी कार: पेड़-मकान और खंभे से टकराई, कार सवार 4 घायल, बछड़े की मौत – Ballabgarh News

फरीदाबाद में रील्स बनाने के चक्कर में पलटी कार:  पेड़-मकान और खंभे से टकराई, कार सवार 4 घायल, बछड़े की मौत – Ballabgarh News


पेड़, दीवार और खंभे से टकारने के बाद पलटकर क्षतिग्रस्त हुई कार।

फरीदाबाद जिला के भनकपुर गांव में सोमवार दोपहर एक हादसा रील बनाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर पहले पेड़ से टकराकर घर की बाउंड्री पर चढ़ी और बिजली के खंभे से टक्कर के बाद पलट गई। कार की चपेट में आने से एक बछड़े की मौत हो गई।

.

हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हालांकि कार के एयर बैग खुलने से कार सवारों को तो ज्यादा चोटें नहीं आई।

हादसे के बाद घटना स्थल पर जाम ग्रामीण।

ग्रामीणों ने कार को किया सीधा

हादसे के बाद कार पलटने की आवाज सुनकर आसपास बैठे लोग मौके पर पहुंचे और कार का सीधा कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार बहस कर रहे थे कि वीडियो न बनाता तो हादसा नहीं होता। ऐसे में लगता है कि रील बनाते समय ड्राइवर का ध्यान भटकने से बेकाबू होकर कार पलटी होगी।

ड्राइवर के पैरों में गंभीर चोट लगी है, जबकि अन्य 3 को हल्की चोटें लगी हैं। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

डायल 112 की टीम पहुंची- SHO को पता नहीं

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की ERV मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उधर, सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें इस दुर्घटना की फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसी घटना हुई है तो इसकी जानकारी एकत्र कर जांच की जाएगी।

पेड़, कार और खंभे से टकराने के बाद पलटी कार।

पेड़, कार और खंभे से टकराने के बाद पलटी कार।

दोपहर डेढ़ बजे की घटना

भनकपुर निवासी सोहन ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। गांव की तरफ आ रहे सिंगल रोड पर अर्टिगा कार आ रही थी। जिसमें करीब 20 साल की उम्र के एक महिला सहित 4 लाेग सवार थे और रील बना रहे थे। इसी बीच कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े दो पेड़ों से टकराई।

इसके बाद कार एक घर की बाउंड्री से टकराई और बिजली के खंभे से भिड़ते हुए पलट गई। कार के नीचे दबने से बछड़े मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *