मुख्य बातें

अनिल अंबानी के बाद बेटे अनमोल पर FIR: यूनियन बैंक से ₹228 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप; पहली बार क्रिमिनल केस में सीधे आरोपी बने

अनिल अंबानी के बाद बेटे अनमोल पर FIR:  यूनियन बैंक से ₹228 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप; पहली बार क्रिमिनल केस में सीधे आरोपी बने


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CBI ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अनिल अंबानी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ 228.06 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी किया।

CBI अधिकारियों के मुताबिक, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) ने यूनियन बैंक से अलग-अलग लोन लिए थे।

ये लोन जनरल पर्पज कॉर्पोरेट लोन के नाम पर लिए गए, लेकिन इनका इस्तेमाल नियमों के खिलाफ दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया गया। जय अनमोल पहली बार किसी बड़े क्रिमिनल केस में सीधे आरोपी बने हैं।

जय अनमोल अंबानी का रोल क्या था?

जब लोन लेकर फंड डायवर्ड किया गया तब जय अनमोल रिलायंस होम फाइनेंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। CBI का कहना है कि उन्होंने और अन्य डायरेक्टर्स ने मिलकर बैंक को गलत जानकारी दी और लोन की शर्तों का उल्लंघन किया। इसके चलते बैंक को 228.06 करोड़ का नुकसान हुआ।

CBI ने RHFL, RCFL, अनमोल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के साथ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। यूनियन बैंक ने खुद इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

अनिल अंबानी की कंपनियों पर कई मामले चल रहे

अनिल अंबानी की कंपनियां पिछले कुछ सालों से लगातार कर्ज और डिफॉल्ट के मामलों में घिरी रही हैं। रिलायंस कम्युनिकेशंस दिवालिया हो चुकी है। रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इंफ्रा भी NCLT में हैं। रिलायंस होम फाइनेंस को भी 2022 में RBI ने स्पेशल ऑडिट के बाद पेनल्टी लगाई थी।

अनिल अंबानी की कुल ₹10,117 करोड़ की संपत्ति जब्त

पिछले हफ्ते शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की 1,120 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अटैच की थी।

इससे पहले ED ने 20 नवंबर को अनिल अंबानी से जुड़ी करीब 1,400 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टीज अटैच की थी। वहीं, अलग-अलग कई मामलों में ग्रुप से जुड़ी 10,117 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *