हिन्दू जागरण समिति, रामसागर पारा ने 11 दिसंबर को होने वाले ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ के लिए तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को आयोजन स्थल भैंसथान मैदान, अग्रसेन चौक पर भूमिपूजन का कार्यक्रम पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
.
भूमि पूजन में समिति के सदस्यों के साथ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के समन्वयक निशांत शर्मा और सह-समन्वयक राजेश अग्रवाल ने भूमि पूजन किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
11 दिसंबर को विशाल जनसभा
आयोजन समिति ने बताया कि, 11 दिसंबर 2025 गुरुवार दोपहर 3:30 बजे से विशाल हिंदू जनसभा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में संत महंत रामसुंदर दास महाराज और संत वेदप्रकाश महाराज विशेष तौर शामिल होंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये भी मौजूद रहेंगे।
धर्मप्रेमियों से सपरिवार आने की अपील
समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और मातृ-शक्ति से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर हिन्दू एकता का परिचय देने की अपील की है। आयोजन स्थल पर भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।
भूमिपूजन में ये रहे मौजूद
भूमि पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, समन्वयक निशांत शर्मा, सह-समन्वयक राजेश अग्रवाल, जोन-7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा विहिप प्रांत समरसता प्रमुख और जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
