मुख्य बातें

आज जगदलपुर नहीं आएगी यात्री ट्रेनें: KK रेल लाइन पर चल रहा सुरक्षा संबंधी काम, ओडिशा का कोरापुट होगा अंतिम स्टॉपेज – Jagdalpur News

आज जगदलपुर नहीं आएगी यात्री ट्रेनें:  KK रेल लाइन पर चल रहा सुरक्षा संबंधी काम, ओडिशा का कोरापुट होगा अंतिम स्टॉपेज – Jagdalpur News

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज यात्री ट्रेनें नहीं आएंगी। किरंदुल-कोत्तावालसा रेलवे लाइन पर आज जगदलपुर-कुम्हार साडरा के बीच सुरक्षा संबंधी काम चल रहा है। यात्री ट्रेनों का अंतिम स्टॉपेज ओडिशा का कोरापुट रेलवे स्टेशन होगा। उससे आगे जगदलपुर और दंतेवाड़ा तक

.

वाल्टेयर रेलमंडल के मुताबिक, किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बुधवार को कोरापुट से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। वहीं राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस, हीराखंड एक्सप्रेस भी कोरापुट तक चलेगी और यहीं से राउरकेला और भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।

मालगाड़ियों की आवाजाही रहेगी बरकरार

इसी तरह अरकू-सिमलीगुड़ा सेक्शन पर भी 13 और 15 दिसंबर को कार्य होंगे, जिसके चलते किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन कोरापुट तक ही चलेगी। हालांकि, मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी। हर दिन NMDC किरंदुल-बचेली से करीब 30 से ज्यादा मालगाड़ी (आना-जाना) से कच्चा लोहा विशाखापट्टनम ले जाया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *