![]()
दक्षिण पूर्व रेलवे ने इंडिगो विमान सेवा में उत्पन्न समस्या को देखते हुए 11 से 13 दिसंबर के बीच हावड़ा-मुंबई-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार 02869/02870 हावड़ा-मुंबई-हावड़ा स्पेशल ट्रेन निर्धारित तिथियो
.
ट्रेन का मार्ग खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायपुर, दुर्ग, नागपुर और भूसावल होते हुए मुंबई तक रहेगा। 02870 हावड़ा–मुंबई स्पेशल ट्रेन 11 दिसंबर को दोपहर 1:55 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी। टाटानगर में यह शाम 5:28 बजे पहुंचेगी, जहां 5 मिनट ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना हो जाएगी।
ट्रेन दूसरे दिन रात 11:45 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी। वहीं, 02869 मुंबई सीएसएमटी- हावड़ा स्पेशल वापसी में 13 दिसंबर को सुबह 11:05 बजे मुंबई से खुलेगी। टाटानगर में यह दूसरे दिन दोपहर 3:50 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद हावड़ा के लिए रवाना होगी। ट्रेन हावड़ा रात 8:55 बजे पहुंचेगी।
