![]()
लखनऊ में 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है।इस कार्यक्रम के लिए रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई जाएगी।लखनऊ परिक्षेत्र की लगभग 400 बसें कार्यक्रम में रहेंगी। जबकि पूरे परिक्षेत्र में कुल 900 बसों का बेड़ा है। करीब आधी बसें हटने से संचालन
.
कार्यक्रम के लिए 2500 बसों की व्यवस्था
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 2500 बसें लगाई जाएंगी। ये बसें लखनऊ सहित अन्य परिक्षेत्रों से मंगाई जाएंगी। केवल लखनऊ परिक्षेत्र से 400 बसें कार्यक्रम में रहेंगी। बसों की तैनाती से नियमित संचालन पर असर पड़ेगा। बता दें कि लखनऊ परिक्षेत्र के पास कुल 900 बसों का बेड़ा है। इनमें से लगभग आधी बसें कार्यक्रम में चली जाएंगी। कई प्रमुख रूटों पर बसों की संख्या घट जाएगी। यात्रियों को लंबा इंतजार और भीड़ झेलनी पड़ेगी।
आम यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। ग्रामीण और लंबी दूरी के यात्रियों पर ज्यादा असर पड़ेगा। कई रूटों पर बस सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहेंगी। निजी साधनों पर निर्भरता बढ़ने की आशंका है।
वही अधिकारियों का कहना है डिपो की बसें चलाई जाएंगी। डिपो में खड़ी कई बसें मरम्मत के इंतजार में हैं। चालकों की कमी भी पहले से बनी हुई है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
