वोट चोर, गद्दी छोड़ो रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार
रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ अभियान के तहत एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में हिमाचल प्रदेश से 2500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी नेता हिस्सा लेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्
.
प्रदेश से कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। हिमाचल के वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं की दिल्ली यात्रा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार दो दिन पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आज इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। रामलीला मैदान में दोपहर करीब 1 बजे यह महारैली आयोजित होगी, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे।
विनय कुमार ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसदों, विधायकों, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पीसीसी के पूर्व पदाधिकारियों सहित जिला और ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यकर्ताओं को दिल्ली लाने और वापस ले जाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी गई है।
