मुख्य बातें

प्रशिक्षण:नवाचारों और गतिविधियों पर विशेष जोर – Mungeli News

प्रशिक्षण:नवाचारों और गतिविधियों पर विशेष जोर – Mungeli News

मुंगेली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विषयक पांच दिवसीय ऑफलाइन शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम चरण का शुभारंभ बीआरसी भवन, मुंगेली में किया गया। इसका उद्देश्य कक्ष

.

प्रशिक्षण का शुभारंभ बीआरसी प्रभारी एस. के. उपाध्याय के आतिथ्य में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए व्यवहारिक और उपयोगी है, जिसमें कक्षा कक्ष में सीधे लागू किए जा सकने वाले नवाचारों और गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया है। प्रशिक्षण में बीआरजी प्रशिक्षक दुर्गेश देवांगन, रविकांत पुरी, एंजेल भारत एवं शाहीन हसन द्वारा हिंदी, गणित और अंग्रेजी की नवीन पाठ्यपुस्तकों, खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह कार्य तथा कहानी और चित्रों के माध्यम से सीखने की विधियों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पाँच दिवस तक चलेगा। आगामी चरणों में कक्षा 4 एवं 5 के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *