मुख्य बातें

गोरखधाम एक्सप्रेस में लोगों का फूटा गुस्सा: यात्री बोले- बाथरूम तक जाना हुआ मुश्किल, रेलवे से मांगी अतिरिक्त ट्रेनें – Gorakhpur News


गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में मंगलवार को भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को भीड़ थोड़ी कम रही, लेकिन हालात फिर भी सामान्य नहीं थे।

.

मंगलवार को प्लेटफॉर्म 9 पर स्थिती थोड़ी सामान्य रही

मंगलवार को प्लेटफॉर्म 9 पर स्थिती थोड़ी सामान्य रही

सीट न मिलने से बोगी के अंदर गलियारे में खड़ी रहे तमाम यात्री

सीट न मिलने से बोगी के अंदर गलियारे में खड़ी रहे तमाम यात्री

रोज की तरह आरपीएफ पुलिस यात्रियों को लाइन में खड़ा कर ट्रेन तक पहुंचाती रही। इसके बावजूद ट्रेन के जनरल कोच पूरी तरह भर गए। अंदर बैठने की जगह नहीं मिलने के कारण कई यात्रियों को नीचे फर्श पर बैठना पड़ा। हालत यह थी कि एक-एक बर्थ पर 6 से 7 लोग बैठे नजर आए।

दैनिक भास्कर से बातचीत में यात्रियों ने बताया कि रेलवे प्रशासन को भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन चलानी चाहिए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ट्रेन के अंदर आने-जाने का रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। यात्रियों को बाथरूम जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यात्री आकाश ने बताया कि उन्हें लखनऊ में ग्रुप डी की परीक्षा देनी है। उन्होंने कहा कि रेलवे को परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कम से कम एक अतिरिक्त ट्रेन जरूर चलानी चाहिए, ताकि छात्रों को परेशानी न हो। वहीं अमर कुमार ने बताया कि उन्हें बाथरूम के पास थोड़ी जगह मिली है और वहीं बैठकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेन का फर्श पानी से भरा हुआ है, जिससे बैठना और खड़ा होना दोनों मुश्किल हो गया है।

मनोज कुमार यादव ने बताया कि वे सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं और इस ट्रेन से बठिंडा तक यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन के अंदर हालात बहुत खराब हैं और सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है।यात्रियों का कहना है कि अगर समय रहते रेलवे ने व्यवस्था नहीं सुधारी तो आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *