धनबाद में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने बुधवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग और चतरा सहित सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ जोन
.
मामलों का तेजी से निष्पादन हो रहा है
बैठक के बाद आईजी सुनील भास्कर ने बताया कि सातों जिलों की पुलिस अच्छा काम कर रही है। मामलों का तेजी से निष्पादन हो रहा है और अपराध पर लगाम लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने चतरा जिले में संगठित अपराध के खिलाफ की गई संपत्ति जब्ती की कार्रवाई का उदाहरण दिया। आईजी ने कहा कि इसी तर्ज पर अन्य जिलों में भी संगठित अपराध से जुड़े सदस्यों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
देश के बाहर बैठे अपराधियों को भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा
आईजी ने यह भी बताया कि जेल से बाहर आए अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है, ताकि वे जेल से बाहर आकर दोबारा किसी अपराध को अंजाम न दे सकें।
इसके अतिरिक्त, जो अपराधी देश के बाहर बैठकर अपने गुर्गों के माध्यम से यहां अपराध कराते हैं, उनके प्रत्यर्पण (extradition) के लिए भी कार्य जारी है। संबंधित एजेंसियों से इस संबंध में लगातार बातचीत चल रही है। आईजी ने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही देश के बाहर बैठे इन भगोड़े अपराधियों को भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
