मुख्य बातें

बैतूल में 22 वर्षीय युवक की जहर खाने से मौत: मेडिकल स्टोर पर काम करता था, कारणों की जांच में जुटी पुलिस – Betul News

बैतूल में 22 वर्षीय युवक की जहर खाने से मौत:  मेडिकल स्टोर पर काम करता था, कारणों की जांच में जुटी पुलिस – Betul News


बैतूल में 22 वर्षीय एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह जिला मुख्यालय के अंबेडकर वार्ड का रहने वाला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान तारेंद्र पिता रामपाल झारे (22) के रूप में हुई ह

.

गुरुवार को तारेंद्र घर पर अकेला था, जबकि उसकी मां और छोटा भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजन घर लौटे, तो तारेंद्र को अचेत अवस्था में पाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत बैतूल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि परिवार में दो भाई थे, जिनमें तारेंद्र बड़ा था। उसके पिता का वर्ष 2016 में निधन हो चुका था।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शुक्रवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल, युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *