मुख्य बातें

नाबालिग ने बताई मसाज के बहाने सेक्स की आपबीती: अमेरिकी प्रेसिडेंट से अरबपति तक कैसे बेनकाब हुए; एपस्टीन फाइल्स से जुड़े 8 सवालों के जवाब

नाबालिग ने बताई मसाज के बहाने सेक्स की आपबीती:  अमेरिकी प्रेसिडेंट से अरबपति तक कैसे बेनकाब हुए; एपस्टीन फाइल्स से जुड़े 8 सवालों के जवाब


दुनिया के सबसे हाई-प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल ‘एपस्टीन फाइल्स’ से जुड़े 3 लाख दस्तावेज पब्लिक हो चुके हैं। हजारों तस्वीरें जारी हुई हैं, जिनमें बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन, प्रिंस एंड्रयू, क्रिस टकर जैसी शख्सियतें बेनकाब हुईं।

.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 5 महिलाओं की गोद में लेटे हुए हैं और एपस्टीन की गोद में नाबालिग लड़कियां नजर आ रही हैं।

एक नाबालिग की शिकायत से कैसे खुली एपस्टीन फाइल्स, इसमें किन शख्सियतों के नाम सामने आए, क्या ये लोग अपराधी माने जाएंगे और अब आगे क्या; जानेंगे भास्कर एक्सप्लेनर में…

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने ये तस्वीर जारी की है, जिसमें जेफ्री एपस्टीन कई लड़कियों के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि लड़कियों के चेहरे छिपाए गए हैं।

सवाल-1: एपस्टीन फाइल्स क्या है, जिसमें बेनकाब हो रहे राष्ट्रपति से अरबपति तक?

जवाबः अमेरिकी अरबपति जेफ्री एपस्टीन से जुड़े तमाम कानूनी दस्तावेजों को ‘एपस्टीन फाइल्स’ नाम दिया गया है। इनमें एपस्टीन से जुड़े कोर्ट रिकॉर्ड्स, फ्लाइट लॉग्स, ईमेल, फोटो, वीडियो, सबूत वगैरह शामिल हैं।

19 दिसंबर को अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस यानी DOJ ने 5 सेट में 3 लाख डॉक्यूमेंट्स जारी किए, जो एपस्टीन फाइल्स का हिस्सा हैं। इनमें खुलासा हुआ है कि 250 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों का शोषण हुआ। साथ ही 1200 से ज्यादा पीड़ित और उनके परिवारवालों के बारे में पता चला।

इन लड़कियों के साथ कई ग्लोबल लीडर्स, अरबपतियों, सीईओ, साइंटिस्ट जैसे नामचीन लोगों ने यौन संबंध बनाए। कुछ की संदिग्ध हालातों में फोटो भी जारी हुई हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन स्विमिंग पूल में 2 महिलाओं के साथ नहाते दिख रहे हैं। इसमें एक जेफ्री एपस्टीन की गर्लफ्रेंड गिजलेन मैक्सवेल है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन स्विमिंग पूल में 2 महिलाओं के साथ नहाते दिख रहे हैं। इसमें एक जेफ्री एपस्टीन की गर्लफ्रेंड गिजलेन मैक्सवेल है।

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 7 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। 5 महिलाओं की गोद में वे लेटे हुए हैं। गिजलेन मैक्सवेल भी दिख रही हैं।

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 7 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। 5 महिलाओं की गोद में वे लेटे हुए हैं। गिजलेन मैक्सवेल भी दिख रही हैं।

सवाल-2: इतने बड़े सेक्स स्कैंडल का खुलासा कैसे हुआ?

जवाबः एपस्टीन सेक्स स्कैंडल के खुलासे की पूरी टाइमलाइन 20 साल पुरानी है…

  • इसकी शुरुआत होती है 2005 से। जब फ्लोरिडा में 14 साल की एक लड़की की मां पुलिस में शिकायत दर्ज कराती है।
  • उस मां ने आरोप लगाए कि जेफ्री एपस्टीन के आलीशान घर में मेरी बेटी को मसाज के बहाने बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने पर सेक्स करने का दबाव डाला।
  • एपस्टीन के खिलाफ पहली बार क्रिमिनल केस दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। धीरे-धीरे 50 लड़कियां सामने आईं और उन्होंने ऐसे ही आरोप लगाए।
  • महीनों की छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि एपस्टीन के मैनहटन, पाम बीच के विला और ‘लिटिल सेंट जेम्स’ प्राइवेट आइलैंड पर हाई-प्रोफाइल पार्टियां होती थी, जिसमें कई नामचीन लोग आते।
  • एपस्टीन कम उम्र की लड़कियां को लालच और धमकी देकर मजबूर करता और उन्हें अपने प्राइवेट प्लेन ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से आइलैंड पर लाता था। इसमें उसकी गर्लफ्रेंड और पार्टनर गिजलेन मैक्सवेल भी साथ देतीं।
  • एपस्टीन का रसूख इतना था कि जांच शुरू होने के 3 साल बाद तक उसे जेल नहीं हुई और जब 2008 में उसे सजा हुई तो केवल 13 महीने के लिए जेल भेजा गया। 2009 में वो रिहा हो गया।
  • 10 साल बाद 2019 में वर्जीनिया ग्रिफे नाम की लड़की ने एपस्टीन पर कई गंभीर आरोप लगाए। ग्रिफे ने कहा, ‘जब मैं 16 साल की थी और डोनाल्ड ट्रम्प के क्लब मार-ए-लागो में काम कर रही थी, तब मेरी मुलाकात गिजलेन मैक्सवेल से हुई। उसने मसाज थेरेपी का ऑफर दिया और मुझे एपस्टीन के पास ले गई। इसके बाद मुझे एपस्टीन अपने विला ले गया। 3 साल तक मेरा यौन शोषण हुआ।’
वर्जीनिया जब 16 साल की थीं, तब पहली बार उनकी मुलाकात एपस्टीन से हुई थी। अप्रैल 2025 में 41 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

वर्जीनिया जब 16 साल की थीं, तब पहली बार उनकी मुलाकात एपस्टीन से हुई थी। अप्रैल 2025 में 41 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

  • इसके बाद 80 महिलाओं ने एपस्टीन के खिलाफ शिकायत की। दबाव बढ़ा तो 6 जुलाई 2019 को न्यूयॉर्क में एपस्टीन को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • वहीं गिजलेन मैक्सवेल को 2020 में गिरफ्तार किया गया और अगले साल दोषी ठहराया गया। उसे लड़कियों की भर्ती और ट्रैफिकिंग के लिए 20 साल की सजा हुई। वह अभी जेल में है।

सवाल-3: एपस्टीन कौन था और अपने प्राइवेट आइलैंड में क्या करवाता था?

जवाबः जेफ्री एपस्टीन… पेशे से फाइनेंसर, डोनर और बिजनेसमैन, लेकिन करतूतों से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका शोषण और तस्करी करने वाला यानी सेक्स ट्रैफिकिंग का आरोपी।

एपस्टीन के पास यूएस वर्जिन आइलैंड के पास ‘लिटिल सेंट जेम्स’ नाम का एक प्राइवेट आइलैंड था, जिसे आमतौर पर एपस्टीन आइलैंड कहा जाता है। यहां सिर्फ प्राइवेट जेट, हेलिकॉप्टर या बोट से ही पहुंचा जा सकता था।

इसी आइलैंड पर एपस्टीन पार्टियां करता, जिनमें दुनियाभर के रईस, ताकतवर और इंटेलेक्चुल्स भी जाते थे। यहां खाने-पीने की पार्टी से इतर भी कई कारनामे होते थे।

नशे और अय्याशी का अड्डा

  • एपस्टीन आइलैंड में होने वाली पार्टियों में भारी तादाद में शराब होती थी। कुछ ड्रग्स के सबूत भी मिले। एपस्टीन ने कहा था कि वह ड्रग्स नहीं लेता, लेकिन उसके गेस्ट्स लेते थे।
  • पीड़ित लड़कियों को भी एंटी-एजिंग ड्रग्स दिए जाते थे। वहीं कई पीड़ितों ने गवाही दी कि एपस्टीन और उसके गेस्ट्स ग्रुप सेक्स के लिए मजबूर करते थे, जिसमें कई नाबालिग लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाए जाते थे।
  • आइलैंड के एक कर्मचारी के मुताबिक, कई दिनों तक पार्टियां चलती। नाबालिग लड़कियों से मसाज के बहाने सेक्स एक्टिविटी होती। पूल, हॉट टब, गेस्ट हाउस और प्राइवेट रूम्स में ये सब होता।
व्लादिमीर नाबोकोव के मशहूर उपन्यास 'लोलिता' की फेमस शुरुआती लाइनें, जिनमें 'लोलिता' नाम बोलने के दौरान मुंह के अंदर होने वाली शारीरिक हलचल का बारीकी से जिक्र किया है।

व्लादिमीर नाबोकोव के मशहूर उपन्यास ‘लोलिता’ की फेमस शुरुआती लाइनें, जिनमें ‘लोलिता’ नाम बोलने के दौरान मुंह के अंदर होने वाली शारीरिक हलचल का बारीकी से जिक्र किया है।

मीटिंग्स और नेटवर्किंग का पूरा सिस्टम

  • एपस्टीन अपने आइलैंड को सिर्फ सेक्स स्कैंडल के लिए नहीं, बल्कि नेटवर्किंग और मीटिंग्स के लिए भी इस्तेमाल करता था। यहां उन लोगों की भी सीक्रेट मीटिंग होती, जो कभी दुनिया के सामने नहीं मिल सकते थे।
  • फंड जुटाने के लिए डिनर, सोशल गेदरिंग और डिस्कशन भी होते। एपस्टीन खुद को एक ‘कनेक्टर’ की तरह पेश करता और उसके कैलेंडर में ऐसी मीटिंग्स दर्ज होती। अरबपति बिल गेट्स ने भी माना कि वह एपस्टीन से मिले, ताकि दुनियाभर के रईसों से जुड़ सकें, हालांकि उन्होंने इसे ‘गलती’ करार दिया।
एपस्टीन की पार्टी के दौरान हॉलीवुड एक्टर केविन स्पेसी और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन।

एपस्टीन की पार्टी के दौरान हॉलीवुड एक्टर केविन स्पेसी और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन।

  • दावा किया जाता है कि एपस्टीन अपने आइलैंड्स पर बिजनेस मीटिंग्स भी करता, जिनमें लीडर्स, इन्वेस्टर्स, फाइनेंसर, साइंटिस्ट, एक्सपर्ट्स वगैरह भी आते। हालांकि, आइलैंड पर किसी भी तरह की डील्स होने के ठोस और स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं।

सवाल-4: जेफ्री एपस्टीन के साथ क्या हुआ?

जवाबः जुलाई 2019 में जब एपस्टीन को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसके एक महीने बाद ही 10 अगस्त 2019 को उसकी मौत हो गई। सरकारी रिपोर्ट में तो कहा गया कि एपस्टीन फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, लेकिन कई मेडिकल और लॉ एक्सपर्ट्स ने इस पर सवाल उठाए…

  • पोस्टमर्टम से पता चला कि एपस्टीन की गर्दन की कई हड्डियां टूटी हुई थीं, लेकिन फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. माइकल बाडेन ने दावा किया कि ऐसी चोटें फांसी या आत्महत्या में नहीं होती। ये गला घोंटने जैसा मामला लगता है।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, जिस रात एपस्टीन की मौत हुई, उस रात जेल की सिक्योरिटी में खामियां देखी गईं। एपस्टीन के सेल के बाहर लगे 2 कैमरे उस रात कई बार खराब हुए। एक बार 3 मिनट के लिए कैमरे बंद हुए और जब दोबारा चालू हुए तो एपस्टीन की मौत हो चुकी थी। जेल की ओर जारी CCTV फुटेज में भी 1 मिनट का जंप था।
  • अमेरिकी टीवी होस्ट जो स्कारबोरो ने ट्वीट किया, ‘एक ऐसा व्यक्ति, जिसके पास अमीर और ताकतवर लोगों की जिंदगी तबाह करने की जानकारी थी। जेल में मरा पाया गया। ये तो रूसी तरीका है।’
एपस्टीन के मौत के बाद ये फोटो काफी वायरल हुई और दावा किया गया कि वो मरा नहीं है।

एपस्टीन के मौत के बाद ये फोटो काफी वायरल हुई और दावा किया गया कि वो मरा नहीं है।

सवाल-5: कौन-कौन से लीडर्स, बिजनेसमैन और सेलेब्रिटीज का नाम इसमें आ चुका है?

जवाबः अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट से जारी दस्तावेजों में कई शख्सियतों के नाम सामने आए हैं…

सवाल-6: एपस्टीन फाइल्स में नाम आने से क्या ये लोग अपराधी माने जाएंगे?

जवाबः नहीं, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने का मतलब यह नहीं कि वे लोग अपराधी माने जाएंगे। अमेरिकी अदालतों ने भी साफ किया है कि एपस्टीन फाइल्स में सिर्फ नाम आने से किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अपराध साबित करने के लिए गवाही, पैसे के लेन-देन जैसे ठोस सबूत पेश करने होंगे।

एपस्टीन फाइल्स में बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रम्प, स्टीफन हॉकिंग्स, बिल गेट्स, इलॉन मस्क जैसे दर्जनों नाम सामने आए हैं, लेकिन उन्हें कोई सजा नहीं हुई। हालांकि, नैतिकता के आधार पर कुछ लोगों को अपने पद छोड़ना पड़ा।

हाल ही में यूएस ओवरसाइट कमेटी के कुछ मेंबर्स ने ट्रम्प की ये तस्वीर जारी की, जिसमें वे महिलाओं के साथ दिख रहे हैं।

हाल ही में यूएस ओवरसाइट कमेटी के कुछ मेंबर्स ने ट्रम्प की ये तस्वीर जारी की, जिसमें वे महिलाओं के साथ दिख रहे हैं।

सवाल-7: क्या किसी भारतीय शख्सियत का नाम भी सामने आया है?

जवाबः नहीं, 19 दिसंबर को DOJ की ओर से जारी एपस्टीन फाइल्स की शुरुआती जांच में पाया गया है कि एपस्टीन सेक्स स्कैंडल का जुड़ाव भारत से नहीं है। लॉ एक्सपर्ट्स और अमेरिकी अधिकारियों को बयानों से भी साफ है कि भारत का इसमें कोई रोल नहीं है।

हालांकि ये बात सामने आई है कि एपस्टीन भारत-इजराइल के संबंधो में दिलचस्पी रखता था। ऐसी बातें करके वो अपना रुतबा बढ़ता था।

सवाल-8: इस मामले में अब आगे क्या होगा?

जवाबः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 नवंबर 2025 को एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट पर साइन किए, जिसके मुताबिक 30 दिन के भीतर एपस्टीन फाइल्स को पब्लिक करना था। इसी के तहत 19 दिसंबर को एपस्टीन फाइल्स के 3 लाख दस्तावेज सबके सामने आए।

इसी एक्ट के मुताबिक, DOJ को डॉक्यूमेंट जारी होने के 15 दिन के भीतर एक रिपोर्ट तैयार करनी होगी, जिसमें ये बताना होगा कि कौन से रिकॉर्ड पब्लिक किए और कौन से रिकॉर्ड्स रोक लिए हैं। साथ ही ये भी बताना होगा कि कौन से डॉक्यूमेंट्स, फोटो वगैरह को जारी करने से पहले एडिट किया है और इन सभी की कानूनी वजह देनी होगी। DOJ को 3 जनवरी 2026 तक ये रिपोर्ट तैयार करनी होगी

******

एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी ये भी स्टोरी पढ़िए…

इजराइल ने ट्रम्प जैसे वर्ल्ड लीडर्स के सेक्स टेप बनवाए: जेफ्री ने आत्महत्या नहीं की, मरवाया गया; एपस्टीन सेक्स स्कैंडल की 5 कॉन्स्पिरेसी थ्योरीज

जेफ्री एपस्टीन… एक ऐसा शख्स, जो एक वक्त दुनिया के ज्यादातर ताकतवर नेताओं का चहेता था, लेकिन आज सपने में भी कोई जेफ्री नाम नहीं लेना चाहता। वजह- दुनिया का सबसे सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल ‘एपस्टीन फाइल्स’। इससे जुड़े कई ऐसी बातें, जो पूरी तरह सच नहीं, लेकिन झूठ भी नहीं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *