मुख्य बातें

जालंधर में जंगली सुअर के शिकार का VIDEO: पहला फायर मिस, दूसरे में ढेर; ‘चढ़ी जट्‌टू नूं जवानी’ गाना लगा वीडियो इंस्टा पर डाला – Jalandhar News

जालंधर में जंगली सुअर के शिकार का VIDEO:  पहला फायर मिस, दूसरे में ढेर; ‘चढ़ी जट्‌टू नूं जवानी’ गाना लगा वीडियो इंस्टा पर डाला – Jalandhar News


जालंधर एरिया में गेहूं के खेत में सुअर का गोली मार शिकार करते युवक।

जालंधर में जंगली सुअर का गोली मारकर शिकार करने का वीडियो सामने आया है। शिकार करते वक्त इस वीडियो को लाइव शूट किया गया है। इसमें गेहूं के खेतों में भागते हुए सुअर पर फायरिंग की जा रही है। पहले एक गोली चलाई जाती है तो सुअर बचने के लिए तेजी से भागने लगत

.

लवप्रीत नाम के इंस्टा अकाउंट से ‘चढ़ी जट्‌टू नूं जवानी….’ गाना लगाकर ये विडियो शेयर की गई है। इस पर कई पशु प्रेमियों ने आपत्ति भी जताई है और लिखा है कि इस तरह से बेजुबानों का शिकार करना ठीक नहीं है। जहां पर शिकार किया गया है, वहां जालंधर नंबर (PB 08) की बाइक भी खड़ी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर शिकार करने की जांच शुरू कर दी है। नूरमहल पुलिस थाने का कहना है कि वीडियो में खड़े मोटरसाइकिल का नंबर नकोदर एरिया का है। वीडियो कहीं से भी अपलोड किया जा सकता है। इसलिए इसकी सही लोकेशन बताना अभी मुश्किल होगा।

खेत में बचने के दौड़ता सुअर।

राइफल के साथ शिकार करने निकले युवक वीडियो में युवक जंगली सुअर का शिकार करने के लिए निकले हैं। गेहूं की फसल में घूमते सुअर को वो घेर लेते हैं। इसके बाद उस पर एक फायर करते हैं। ये फायर मिस हो जाता है। आवाज सुनने के बाद सुअर तेज भागने लगता है। इसके बाद युवक दूसरा फायर करता है। जो सुअर के पेट में लगता है और वो वहीं पर गिर जाता है।

पेट में गोली लगते ही सुअर वहीं पर ढेर हो जाता है। काफी देर तक वो तड़पता रहता है। एक युवक शिकार के इस वीडियो को मोबाइल पर शूट करता रहता है। वहीं जैसे ही बेजुबान गिरता है तो उसे उठाने के लिए एक युवक खेत की तरफ दौड़ लगाता है।

जालंधर के नकोदर रोड साइड की वीडियो जिस इंस्टा आईडी से ये वीडियो अपलोड किया गया है, उस पर अधिकतर रील जालंधर के नकोदर रोड साइड के एरिया की हैं। घटनास्थल पर खड़ी बाइक का नंबर भी जालंधर का है। ये नंबर नकोदर के किसी मोहल्ले का है। इस बाइक पर बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है जिससे इसका एड्रेस ट्रेस नहीं हो पाया है। हालांकि कई अन्य वीडियो में यूजर ने स्टंट के वीडियो अपलोड किए हैं।

गोली लगने के बाद खेत में गिरे सुअर को पकड़ने के लिए दौड़ता युवक।

गोली लगने के बाद खेत में गिरे सुअर को पकड़ने के लिए दौड़ता युवक।

सोशल मीडिया पर विरोध भी, सपोर्ट भी

  • ये गलत बात, मुझे आज भी पछतावा: याद संधु नाम के एक इंस्टा यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि ये बहुत ही गलत बात है। मैं भी किसी वक्त पर इसी तरह से शिकार करता था। अब मुझे इस बात का बहुत पछतावा है। किसी बेजुबान को इस तरह से भगा-भगाकर मारना सही नहीं है। सोचो आपको भी कोई इसी तरह भगा-भगाकर मारे तो कैसा लगेगा।
  • किसानों का बहुत नुकसान करते हैं: एक यूजर ने लिखा कि- कई लोग कमेंट्स में लिखे जा रहे हैं कि इसको (सुअर को) मारना बुरी बात है, तुझे भी एक दिन पाप लगेगा। बेचारा किसान क्या करे? एक मादा सुअर 20-20 बच्चे देती है, पूरा झुंड होता है इनका। हमें पता है इनका। किसान इतने दुखी और परेशान हैं क्योंकि ये जानवर फसल को जड़ से उखाड़ कर फेंक देते हैं। एक जमींदार को ही पता होता है कि ये कितना नुकसान करते हैं। ऐसे में उसे मारना एक मजबूरी बन जाती है।

सर्दियों में गेहूं की फसल का करते हैं नुकसान सर्दियों में धूप सेंकने और गेहूं की फसल को चरने के लिए जंगल और झाड़ियों में छिपे रहने वाले जानवर बाहर निकल आते हैं और ये गेहूं की फसल का नुकसान करते हैं। किसान इनसे फसल को बचाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कई किसान पटाखे फोड़कर तो कई जाल बिछाकर जंगली जानवरों को पकड़ते हैं। पंजाब जंगलात विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि सर्दियों में जंगली जानवर खेतों की तरफ फसल चरने के लिए निकलते हैं। कई बार ये रास्ता भटककर गांवों में भी घुस जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *