मुख्य बातें

पलामू में पुलिस जवान के परिवार पर हमला: टांगी-लाठी से पीटकर पत्नी को किया घायल, तीन अन्य को भी पीटा, एक गंभीर – Palamu News

पलामू में पुलिस जवान के परिवार पर हमला:  टांगी-लाठी से पीटकर पत्नी को किया घायल, तीन अन्य को भी पीटा, एक गंभीर – Palamu News

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस जवान के घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस जवान वीरेंद्र पासवान की पत्नी सोना देवी (45) गंभीर रू

.

जबकि उनके पिता महाराज पासवान (75) और दो बेटियां नंदन कुमारी (18) व काजल कुमारी (13) भी घायल हुई हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के स्वर्गीय अखिलेश पासवान के पुत्र धीरज कुमार और नीरज कुमार से किसी बात को लेकर पहले बहस हुई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने देर शाम हथियारों से लैस होकर पुलिस जवान के घर पर धावा बोल दिया।

टांगी और लाठी-डंडों से किया गया बेरहमी से हमला

घायल सोना देवी ने बताया कि बहस के बाद धीरज और नीरज अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ अचानक घर में घुस आए और बिना कुछ कहे हमला शुरू कर दिया। हमलावरों के हाथों में टांगी और लाठी-डंडे थे। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को निशाना बनाया।

हमले में सोना देवी को सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए वृद्ध महाराज पासवान और दोनों बेटियां भी मारपीट में घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पत्नी की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सोना देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य घायलों का इलाज हुसैनाबाद अस्पताल में किया गया।

इस मामले में घायल परिवार की ओर से हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जवान वीरेंद्र पासवान वर्तमान में टाटा गालूडीह थाना में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलते ही मेदिनीनगर पहुंचे और अपनी पत्नी के इलाज की देखरेख में जुट गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *