मुख्य बातें

सबसे ज्यादा 16 ठिकानों तक पहुंचने में जवान सफल: जंगल-पहाड़ों के बीच नक्सलियों की रायफल बनाने वाली फैक्ट्री को फोर्स ने ध्वस्त किया – Jagdalpur News

सबसे ज्यादा 16 ठिकानों तक पहुंचने में जवान सफल:  जंगल-पहाड़ों के बीच नक्सलियों की रायफल बनाने वाली फैक्ट्री को फोर्स ने ध्वस्त किया – Jagdalpur News

सुकमा जिले में फोर्स ने मीनागट्टा इलाके में जंगल-पहाड़ों के बीच छिपी नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त कर दी। इसमें सिंगल शॉट रायफल व अन्य हथियार बनाए जा रहे थे।

.

जवानों की आमदरफ्त अव जंगलों में लगातार बढ़ती चली जा रही है। जवानों की इसी आमदरफ्त का फायदा ये मिल रहा है कि नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों का पता भी जवानों को चल पा रहा है। बीते एक साल में सुकमा और बीजापुर जिलों में 20 से ज्यादा जगाहों पर जवान दबिश देकर नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री व हथियारों के डंप को बरामद कर चुके हैं।

दरअसल बीते एक साल में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में आत्मसमर्पण हुए हैं, उसके बाद इन्हीं आत्मसमर्पित नक्सली से पुलिस को गोपनीय ठिकानों का राज पता चल रहा है। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर जवान ऑपरेशन लॉन्च करते हुए नक्सलियों के हथियारों की फैक्ट्री और डंप तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं। अकेले सुकमा जिले में ही इस साल जनवरी से लेकर अब तक नक्सलियों के 16 ठिकानों को पुलिस ध्वस्त कर चुकी है।

जानिए… सुकमा व बीजापुर जिलों में कब-कहां जवानों ने ध्वस्त किया डंप

  • 29 जनवरी- सुकमा में मेट्टागुड़ा-बोटेतोंग के जंगल से कंट्रीमेड राइफल बनाने के उपकरण बरामद।
  • 30 जनवरी- सुकमा में मेट्टागुड़ा के जंगल से भरमार, डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद किए गए।
  • 25 फरवरी- सुकमा में मीनागट्टा से नक्सलियों की आई-क्लीनिक, ऑप्टोमीटर, विस्फोटक बरामद।
  • 27 फरवरी- सुकमा में मेहागुडा इलाके से नक्सलियों के डंप विस्फोटक सामान बरामद किए गए।
  • 5 मार्च- सुकमा में जब्यागट्टा से डंप में भरमार बंदूक, टिफिन बम व विस्फोटक बरामद किया गया।
  • 8 मार्च- सुकमा में नव्बागट्टा इलाके में नक्सलियों के डंप से लेजर प्रिंटर, विस्फोटक मिला था।
  • 18 मार्च- सुकमा में दंतेशपुरम इलाके में बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक बरामद किया गया था।
  • 24 अप्रैल से 15 मई- बीजापुर में करेंगुट्टा ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद।
  • 29 मई- सुकमा में बोट्टेलोंग से नक्सलियों के डंप से बीजीएल शेल, विस्फोटक बरामद हुआ था।
  • 23 अगस्त- सुकमा में कोईमेटा से डंप में कंट्रीमेड हथियार, बीजीएल लॉन्बर, विस्फोटक मिला।
  • 16 सितंबर- बीजापुर में पागेड़ थाना क्षेत्र के कंचाल से नक्सलियों का डंप बरामद किया गया था।
  • 30 सितंबर- सुकमा में पिनाचंदा की एक झोपड़ी से नक्सलियों के डंप से विस्फोटक बरामद किया।
  • 3 नवंबर-सुकमा के गोमगुड़ा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से 17 राइफल, गन पार्ट्स व अन्य सामान बरामद।
  • 16 नवंबर- सुकमा में सिंघनमड़गू से डंप से विभिन्न हथियारों के एम्यूनेशन और सामान मिले थे
  • 26 नवंबर- सुकमा में पालागुड़ा से सिंगल शॉट राइफल और विस्फोटक बरामद किए गए थे।
  • 28 नवंबर- सुकमा में पोटकपल्ली से टिफिन बम, भरमार बंदूक समेत अन्य विस्फोटक मिले।
  • 14 दिसंबर- सुकमा में रायगुड़ेम से डंप से भरमार बंदूक, बीजीएल शेल, विस्फोटक बरामद।
  • 22 दिसंबर- सुकमा में मीनाग‌ट्टा से सिंगल शॉट राइफल, 12 बोर राउंड, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *