मुख्य बातें

अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस टीम जीती: दूसरी पारी में तीन खिलाड़ियों के अर्धशतक, भारत को 6 विकेट से हराया

अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस टीम जीती:  दूसरी पारी में तीन खिलाड़ियों के अर्धशतक, भारत को 6 विकेट से हराया


स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैडी डार्के ने दूसरी पारी में 68 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस टीम ने अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए को 6 विकेट से हरा दिया। ब्रिसबेन में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-ए ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत ने पहली पारी में 299 और ऑस्ट्रेलिया ने 305 रन बनाए थे। भारतीय टीम दूसरी पारी में 286 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने चौथे और आखिरी दिन 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए चौथे दिन रविवार को भारतीय टीम ने 260/8 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम दूसरी पारी में 286 रन पर सिमट गई। 281 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की और से दूसरी पारी में तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए। अनिका लियरॉयड ने 72, मैडी डार्के ने 68 और राचेल ट्रेनमैन ने 64 रन बनाए। कप्तान ताहिल विल्सन ने 46 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से साइमा ठाकोर ने 2 विकेट लिए। वीजे जोशीता और तनुश्री सरकार को 1-1 विकेट मिला।

राघवी बिष्ट 119 बॉल पर 86 रन बनाए भारत ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए। टीम के लिए राघवी बिष्ट 119 बॉल पर 86 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 58 बॉल पर 52 रन बनाए। तेजल हसबनिस ने 39, तनुश्री सरकार ने 25 और धारा गुज्जर ने 20 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए एमी एडगर ने 4 विकेट झटके। जॉर्जिया प्रेस्टविज ने 2 विकेट लिए। सिआना जिंजर और मैटलान ब्राउन को 1-1 विकेट मिला।

राघवी बिष्ट ने दूसरी पारी में 119 बॉल पर 86 रन बनाए।

राघवी बिष्ट ने दूसरी पारी में 119 बॉल पर 86 रन बनाए।

सिआना जिंजर का शतक ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए पहली पारी में सिआना जिंजर ने शतक लगाया। उन्होंने 138 बॉल पर 103 रन बनाए। निकोल फाल्टम ने 91 बॉल पर 54 रन की पारी खेली। कप्तान ताहलिया विल्सन ने 49 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से साइमा ठाकोर ने 3 विकेट झटके। राधा यादव और मिन्नु मणि ने 2-2 विकेट लिए। वीजे जोशीता, तनुश्री सरकार और तितास साधु को 1-1 विकेट मिला।

इंडिया-ए से पहली पारी में दो अर्धशतक लगे ब्रिसबेन में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-ए ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पहले दिन बारिश के कारण 23.2 ओवर का खेल ही हो सका। इंडिया-ए ने यहां 93 रन बनाने में ही 5 विकेट गंवा दिए। दूसरे दिन इंडिया-ए ने 93/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। राघवी बिष्ट को कप्तान राधा यादव का साथ मिला, दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम को 150 के करीब पहुंचा दिया। राधा 33 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद मिन्नु मणि ने राघवी के साथ पारी संभाल ली।

राघवी ने फिफ्टी लगाई और टीम को 200 के पार पहुंचाया। वे सेंचुरी लगाने से 7 रन पहले ही आउट हो गईं। आखिर में वीजे जोशिथा ने 51 और तितास साधु ने 23 रन बनाकर टीम को 299 रन तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए मैटलान ब्राउन और जॉर्जिया प्रेस्टविज ने 3-3 विकेट लिए। सिआना जिंजर, लिली मिल्स, एमी एडगर, एला हैवार्ड को 1-1 विकेट मिला।

दौरे पर इंडिया-ए ने 2 मैच जीते अनऑफिशियल टेस्ट से पहले दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 और 3 वनडे की सीरीज भी खेली गई। ऑस्ट्रेलिया-ए ने टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की। वहीं इंडिया-ए ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। टेस्ट के चौथे दिन का खेल रविवार सुबह 5 बजे से खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *