सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
करनाल जिले के चमारखेड़ा गांव के पास नहर में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। महिला के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव नहर में काफी समय तक पड़े
.
नहर से शव को निकालने के लिए पहुंचे गोताखोर।
नहर में तैरता शव देखकर मच गई अफरा-तफरी
घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब अपना आशियाना टीम के सेवादार चमारखेड़ा निवासी चरणजीत सिंह बाली नहर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में तैरते एक शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया और शव को नहर के किनारे लगवाने का प्रयास किया। इसके बाद डायल-112 की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई।
गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया शव
मौके पर अपना आशियाना आश्रम से राजकुमार अरोड़ा भी पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में गोताखोर आशु मलिक की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि शव बुरी तरह से गल चुका है और यह एक महिला का है, जिसकी उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच आंकी जा रही है। महिला के शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार से वॉर के निशान मिले हैं, जो चाकू जैसे हथियार से किए गए प्रतीत होते हैं।

नहर में पड़े कचरे में पड़ा महिला का शव।
कपड़ों और आभूषणों से पहचान की कोशिश
मृतका ने कॉफी रंग का सूट और सलवार पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में कड़ा और बाएं हाथ में चूड़ी पहनी हुई थी। शव से कोई भी ऐसा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे महिला की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

शव को बाहर निकालते गोताखोर।
72 घंटे तक होगी पहचान की कोशिश
पुलिस के अनुसार शव करीब 20 से 25 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आसपास के थानों और जिलों में महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं हो पाती है तो शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर दाह संस्कार करवा दिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
