सहरसा में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: सुसराल पक्ष पर बाइक के लिए हत्या का आरोप, गुजरात में मजदूरी करता है पति – Saharsa News
सहरसा में बुधवार शाम 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कनरिया थाना क्षेत्र के कठदुम्मर गांव की है। मृतका की पहचान रोशन सदा की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।…
