कर्नल के बेटे पर चलेगा गैर इरादतन हत्या का केस: चंडीगढ़ में BMW से कॉन्स्टेबल को कुचलने का मामला, 6 जुलाई से ट्रायल – Chandigarh News
चंडीगढ़ में बीएमडब्ल्यू कार से चंडीगढ़ पुलिस के कॉन्स्टेबल को कुचलने के मामले में फैसला आया है। जिला अदालत ने रिटायर्ड कर्नल के बेटे इशान शंकर राय की डिस्चार्ज अर्जी खारिज करते हुए उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई अब 6 जुलाई से शुरू होगी। एडिशनल…
