HPSC भर्ती विवाद, बड़े आंदोलन की तैयार में कैंडिडेट्स: आज रोहतक से शुरुआत करेंगे; बोले-असिस्टेंट प्रोफेसर के 2143 में से सिर्फ 151 पास हुए – Panchkula News
पंचकूला में HPSC मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे युवा। (फाइल फोटो) हरियाणा में कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में फेल हुए कैंडिडेट अब बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। आंदोलन की शुरुआत प्रदर्शन से होगी। आज रोहतक में एमडीयू गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 11 दिसंबर को पंचकूला में भी प्रदर्शन होगा।…
