हजारीबाग में 25 लाख के जेवर की चोरी: बाइक की डिग्गी से गहने निकाल फरार हुआ बदमाश, जेवर दुकान बंद करते वक्त हुई वारदात – Hazaribagh News
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में बुधवार रात एक जेवर व्यवसायी की बाइक की डिग्गी से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। अज्ञात अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूजी गांव निवासी अलखदेव पोद्दार महाराजगंज में सुधा जेवर नाम से अपनी दुकान चलाते हैं।…
