छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत: टाटरवाड़ा में हादसा; जिलेभर में आंधी-बारिश से नुकसान, अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम – Chhindwara News
छिंदवाड़ा में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और हल्की बारिश के बीच जुन्नारदेव क्षेत्र के ग्राम टाटरवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, टाटरवाड़ा निवासी 40 वर्षीय राधा मोहवे (पति हेमराज मोहवे) घर के पास किसी काम से…
