रायपुर का ‘लिविंग रूम कैफे’ सील: टैक्स बकाया पर निगम की कार्रवाई; 4 बड़े बकायेदारों के 6 व्यवसायिक परिसर बंद – Raipur News
नगर निगम जोन-10 ने संपत्तिकर बकाया नहीं चुकाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के ‘लिविंग रूम कैफे’ को सील कर दिया। इसके साथ ही 4 बड़े बकायेदारों से जुड़े कुल 6 व्यवसायिक परिसरों पर ताला जड़ दिया गया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई। अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त…
