मनाली में बाढ़-लैंडस्लाइड से टूरिज्म बर्बाद: आने-जाने को इकलौता फोरलेन, वह भी बार-बार बंद हो रहा, होटेलियर बोले- इस बार 2023 से ज्यादा नुकसान – Manali News
भारी बारिश के बाद सड़कें टूटने से सुनसान पड़े मनाली के बाजार और पर्यटन स्थल। हिमाचल प्रदेश के वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट प्लेस मनाली में इन दिनों सन्नाटा सा पसरा हुआ है। हमेशा टूरिस्ट से भरे होटल, पर्यटन स्थल और बस-टैक्सी स्टैंड खाली-खाली नजर आ रहे है। गुरुवार को वॉल्वो स्टैंड में बच्चे क्रिकेट खेलते दिखाई दिए।…
