लुधियाना-ट्रेन में सीट को लेकर 3 निहंगों का हंगामा: रिटायर्ड फौजी पर किरपाण से हमला, परिवार से भी मारपीट; हिरासत में 1 आरोपी – Ludhiana News
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान सीट के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अमृतसर से राजस्थान जाने वाली अजमेर एक्सप्रेस में रिजर्व सीट पर बैठे निहंगों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। इस हमले में परिवार के मुखिया जोकि पूर्व सैनिक (एक्स सर्विसमैन ) बताए जा रहे हैं, घायल हो गए…
