संडे जज्बात-हादसों में इंटरनेशनल खिलाड़ी बेटे-बेटी को गंवाया: हार नहीं माने- 55 की उम्र में फिर पिता बने; अब बेटी को अंडर-12, अंडर-14 में विश्व चैंपियन बनाया
मेरी कहानी एक साधारण स्पोर्ट्स कोच की नहीं, उस पिता की है, जिसने अपने दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बच्चों को खो दिया… लेकिन खेल और सपने को मरने नहीं दिया। 2004 में नेशनल चैंपियन तीरंदाज बेटी वोल्गा एक सड़क हादसे में चली गई। अकादमी बंद हो गई। परिवार बिखरने लगा। उसके बाद बेटे लेनिन ने MBBS…
