गिरिडीह केंद्रीय कारा में देर रात औचक छापेमारी: 45 अधिकारी व 150 जवानों ने खंगाले 20 वार्ड, महिला वार्ड में भी हुई विशेष जांच – Giridih News
गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में देर रात जिला प्रशासन ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में करीब 45 अधिकारियों और लगभग 150 पुलिस जवानों की टीम ने जेल परिसर की गहन तलाशी ली। प्रशासनिक टीम रात करीब 10:45 बजे केंद्रीय कारा पहुंची।…
