मुख्य बातें

हैदराबाद में मिनी नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप: जींद में 140 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल; 40 चुने गए, सितंबर में होगा आयोजन – Bhiwani News

हैदराबाद में मिनी नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप:  जींद में 140 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल; 40 चुने गए, सितंबर में होगा आयोजन – Bhiwani News


हैंडबॉल टीम के खिलाड़ियों के साथ स्टॉफ

हरियाणा की मिनी नेशनल हैंडबॉल टीमों का चयन 17वीं मिनी नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए कर लिया गया है। यह चैंपियनशिप हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 26 से 29 सितंबर तक तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।

.

कोच विवेक खरकिया ने बताया कि खिलाड़ियों का ट्रायल जींद के सरस्वती स्कूल, दनोदा में हुआ, जिसमें राज्यभर से करीब 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस ट्रायल में लड़कों और लड़कियों की टीमों के लिए 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ी अब प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे ताकि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन के लिए वे पूरी तरह तैयार हो सकें।

ट्रायल में भाग लेते हुए हैंडबॉल खिलाड़ी

हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया खिलाड़ियों के चयन के लिए बनी समिति में सरस्वती स्कूल के संचालक राजेंद्र नैन, बिजेंदर दनोदा, सीमा चहल, जि़ला पार्षद राजेश मलिक, राजू लितानी, सुरेंद्र दनोदा, और प्रवीण दनोदा शामिल थे। इन सदस्यों ने मिलकर हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *